अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आपातकाल लोकतंत्र पर धब्बा था, महिलाओं ने निभाई प्रहरी की भूमिका : CM Naib Singh Saini

On: June 30, 2025 12:31 PM
Follow Us:
CM Naib Singh Saini
---Advertisement---

गुरुग्राम। हरियाणा के CM Naib Singh Saini ने शनिवार को गुरुग्राम में आयोजित महिला मॉक संसद में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन आपातकाल के 50 साल पूरे होने के अवसर पर किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल देश के लिए “काला दिन” था।

CM Naib Singh Saini के साथ विधायकों और स्टाफ ने किया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल का अभ्यास

CM Naib Singh Saini ने कहा कि आपातकाल के दौरान महिलाओं ने लोकतंत्र प्रहरी की भूमिका निभाई और अत्याचारों का डटकर सामना किया। महिलाओं ने राष्ट्रहित में जो योगदान दिया वह कभी भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्यमंत्री CM Naib Singh Saini ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया और लोकतंत्र की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा भी विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपना अतुलनीय योगदान निभा रहा है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, “आपातकाल का दौर हमारे इतिहास का एक काला अध्याय है। भीमराव अंबेडकर और संविधान समिति की ओर से देश को संविधान दिया गया। आजादी के बाद से देश संविधान के अनुरूप चल रहा था। 25 जून 1975 के दिन देश में भूचाल नहीं आया था और युद्ध जैसी कोई स्थिति भी नहीं थी, लेकिन अपनी राजनीतिक इच्छा पूरी करने और सत्ता की लालच में संविधान को तार-तार कर दिया गया।”

CM Naib Singh Saini आपातकाल का दौर हमारे इतिहास का एक काला अध्याय है

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने कभी भी माननीय न्यायालय के फैसलों का सम्मान नहीं किया। कांग्रेस ने कभी भी माननीय राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति जैसे हमारे संवैधानिक पदों का सम्मान नहीं किया और न ही उन्होंने लोकतंत्र का सम्मान किया। कांग्रेस ने कभी भी प्रधानमंत्री के पद का सम्मान नहीं किया, जिसका उद्देश्य 140 करोड़ लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!