अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हरियाणा के सभी जिलों में बनाए जाएंगे इनोवेशन हब, AI मिशन का होगा गठन : CM Naib Singh Saini

On: April 26, 2025 10:03 AM
Follow Us:
CM Naib Singh Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़: CM Naib Singh Saini ने कहा कि नवाचार आज की वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का एक मूलमंत्र है। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा और बायोटेक जैसे क्षेत्र नए भारत के उभरते स्तंभ हैं। हरियाणा ने भी एक मजबूत नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

Cm Naib singh saini:प्रधानमंत्री की नीति भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की है।

CM Naib Singh Saini शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित पूसा भवन में आयोजित समृद्ध एवं महान भारत ‘इंटरनेशनल कांफ्रेंस विजन 2047’ को सम्बोधित कर रहे थे।

तीन दिवसीय कांफ्रेंस के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के विश्व विद्यालयों में इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। शिक्षण संस्थानों में टिंकरिंग लैब स्थापित की गई हैं। अटल इनोवेशन को जमीन पर लागू करने के लिए विद्यार्थियों में अनुसंधान की प्रवृत्ति को बढ़ाया जा रहा है। गुरुग्राम में हरियाणा इनोवेशन हब स्थापित किया गया है। साथ ही, हर जिले में भी इनोवेशन हब बनाए जा रहे हैं।

CM Naib Singh Saini ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र और विकास के हर पहलू में एआई का बड़ा महत्व

हरियाणा में एआई मिशन का गठन कर गुरुग्राम और पंचकूला में एक-एक हब स्थापित किया जाएगा। इनमें हरियाणा के 50 हजार से अधिक युवाओं और पेशेवरों को अति-आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे युवा नई नौकरियों और अवसरों के लिए तैयार हो सकेंगे।

सम्मेलन में स्वदेशी शोध संस्थान, नई दिल्ली, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कुरुक्षेत्र विवि, कुरुक्षेत्र, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विवि, हिसार, इंदिरा गांधी जनजातीय विवि, मध्य प्रदेश और यूनिवर्सिटी ऑफ एग्डर, नॉर्वे के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

सीएम ने कहा कि 2047 की कल्पना कीजिए, जिस समय भारत अपनी आजादी की 100वीं वर्षगांठ मना रहा होगा। जब हम अपनी आजादी का उत्सव मनाएंगे, तब यह मूल्यांकन भी करेंगे कि हमने इस आजादी का उपयोग किस दिशा में किया है। भारत को एक समृद्ध, शक्तिशाली और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया।

इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply