अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘पानी पर स्वार्थ की राजनीति की गई’, पंजाब सरकार पर जमकर बरसे हरियाणा CM Naib Saini, लगाए कई गंभीर आरोप

On: June 15, 2025 1:44 PM
Follow Us:
CM Naib Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़। CM Naib Saini ने कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) एक स्वतंत्र संस्था है। पंजाब गुरुओं की धरती है, जहां गुरुओं ने अपने धर्म और कौम की रक्षा के लिए बड़ी कुर्बानियां दी हैं। हमारे गुरुओं ने शिक्षा दी है कि कोई आदमी प्यासा न रहे और सबको पीने का पानी मिले। परंतु पंजाब सरकार ने पिछले महीने हरियाणा का पीने का पानी ही रोक दिया।

CM Naib Saini ने कृषि बागवानी से जुड़े सात ब्रोशर का किया विमोचन

पंजाब सरकार ने स्वार्थ की राजनीति की है और इस पर लोगों को गुमराह करने का काम किया। लुधियाना में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में नायब सैनी ने दावा किया कि पंजाब की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के साथ चलने का मन बना लिया है। पंजाब के लोगों में जो जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है, उसे देखते हुए 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी।

CM Naib Saini  पंजाब सरकार ने स्वार्थ की राजनीति की है और इस पर लोगों को गुमराह करने का काम किया

पंजाब में पिछली सरकारों और मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार ने यहां के लोगों के साथ विश्वासघात किया और पंजाब को पीछे धकेलने का काम किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी व कांग्रेस भ्रष्टाचार के दल-दल में फंसी पड़ी है। इनके कुछ नेता भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते जेल के अंदर हैं और कुछ जाने वाले हैं। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का जो रास्ता अपनाया था, आप सरकार भी उसी रास्ते पर दो कदम आगे बढ़कर तेज गति से चल रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!