पिपली (कुरुक्षेत्र): धर्मनगरी में CM Naib Saini ने विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कृषि बागवानी से जुड़े 7 ब्रोशर का विमोचन करने के उपरांत कहा कि किसान खुशहाल व आत्मनिर्भर होगा तो देश विकसित राष्ट्र बनेगा। मुख्यमंत्री CM Naib Saini ने कहा कि कृषि व किसान हरियाणा की रीड़ की हड्डी हैं।
पानी पर राजनीति न करे मान सरकार : CM Naib saini
विपक्ष ने एमएसपी बंद करने का दुष्प्रचार किया, लेकिन भाजपा के शासनकाल में साढ़े 3 गुना एमएसपी बढ़ गई। उन्होंने आकंड़े देते हुए कहा कि 2014 तक एमएसपी 4 लाख 24 हजार करोड़ दी गई जबकि 2014 से 2025 तक 14 लाख 16 हजार करोड़ दी गई।
नायब सैनी ने कहा कि किसानों के हित के लिए 111 करोड़ भावांतर भरपाई दिए गए, जबकि पिछले दिनों आग से जो फसल जल गई, उसके लिये 30 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिया गया।
CM Naib Saini किसान खुशहाल व आत्मनिर्भर होगा तो देश विकसित राष्ट्र बनेगा
सैनी ने कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उनके दिशा-निर्देश में भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जगन्नाथ की भूमि पुरी से इसका शुभारंभ करेंगे। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि यह योजना किसानों को उनकी भूमि की जानकारी उपलब्ध करवाएगी। वैज्ञानिक किसानों के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनेंगे और सरकार की योजनाएं किसानों को अब बड़ी आसानी से पता चलेंगी। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, डॉ. राजा शेखर वुंडरू, मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे मौजूद रहे।

