CM Mohan Yadav : इंदौर के एमवायएच अस्पताल में एक और नवजात बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई जिसे चूहों ने काटा था। यह बच्ची देवास जिले के कमलापुर गांव की रहने वाली थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लापरवाही बर्दाश्त न करने की बात कही है और जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया और पेस्ट कंट्रोल कंपनी की लापरवाही की जांच के आदेश दिए हैं।
मेघालय में इंदौर के कपल के साथ हुई दुर्घटना की सीबीआई जांच की मांग, CM Mohan Yadav ने गृह मंत्री से किया अनुरोध
CM Mohan Yadav ने कहा- ‘सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी लापरवाही’
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव और कलेक्टर को जांच के आदेश दिए हैं। दो दिन में हुई दूसरे नवजात की मौत के बाद कलेक्टर आशीष सिंह और जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल का निरीक्षण किया। वे एनआइसीयू और ब्लड बैंक पहुंचे। पूरे मामले में पेस्ट कंट्रोल करने वाली एजाइल कंपनी की लापरवाही सामने आई है।

