अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मध्य प्रदेश के हर ब्लॉक में बनेगा आदर्श वृंदावन गांव : CM Mohan Yadav

On: June 21, 2025 8:12 AM
Follow Us:
CM Mohan Yadav
---Advertisement---

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गौशाला सम्मेलन में CM Mohan Yadav ने सिंगल क्लिक से 90 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। वहीं, गो पालकों के लिए अनेक घोषणाएं कीं। साथ ही ऐलान किया कि मध्य प्रदेश के हर विकासखंड में एक आदर्श वृंदावन गांव होगा।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे मुद्दे पर गंभीरता दिखाएं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे : CM Mohan Yadav

राज्य स्तरीय गौशाला सम्मेलन में मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सरकार गायों और गौशालाओं के साथ किसानों को समृद्ध करने के लिए प्रयासरत है। इतना ही नहीं, राज्य के हर ब्लॉक में एक आदर्श वृंदावन गांव बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री यादव ने मुख्यमंत्री निवास को गोपालकों का निवास बताते हुए कहा कि गौ माता जहां होती हैं, वहां 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है।

जिस घर में गाय होती है, वह घर गोपाल का घर कहलाता है। ऐसा माना गया है कि धरती पर जहां गाय और गोपाल हैं, वहीं साक्षात स्वर्ग है। हमें जन्म भले ही हमारी मां ने दिया हो, लेकिन जन्म के बाद गौ माता की कृपा आरंभ होती है। हमारे घरों में जब पहली रोटी बनती है, तो वह गौ माता के लिए होती है। यही हमारी सनातन परंपरा है।

मुख्यमंत्री यादव ने देश में आ रहे बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है और पूरा विश्व इसे देख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। सुशासन और देशी गौ नस्लों को बढ़ावा देने के उनके प्रयास आज पूरी दुनिया देख रही है।

CM Mohan Yadav ने गाय के महत्व को बताते हुए कहा, हमारी परंपरा में गोधूलि बेला का विशेष महत्व है। विवाह के लिए यदि कोई अन्य मुहूर्त न भी मिले, तो गोधूलि बेला स्वयं एक पवित्र मुहूर्त बन जाती है। यह हमारी हजारों वर्षों की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। महात्मा गांधी ने कहा था कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है।

CM Mohan Yadav प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है और पूरा विश्व इसे देख रहा

दुर्भाग्यवश गांव और गाय का जो प्राचीन संबंध था, उसे योजनाबद्ध रूप से कमजोर करने का प्रयास किया गया। अब समय आ गया है कि हम अपनी उस पहचान को पुनर्स्थापित करें।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!