अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मेघालय में इंदौर के कपल के साथ हुई दुर्घटना की सीबीआई जांच की मांग, CM Mohan Yadav ने गृह मंत्री से किया अनुरोध

On: June 8, 2025 4:17 PM
Follow Us:
CM Mohan Yadav
---Advertisement---

भोपाल,। मध्य प्रदेश के इंदौर से मेघालय हनीमून मनाने गए कपल के साथ हुई दुर्घटना को लेकर CM Mohan Yadav ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मेघालय घूमने गए इंदौर के नवविवाहित दंपती के साथ हुई दुर्घटना पर मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा से चर्चा की।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे मुद्दे पर गंभीरता दिखाएं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे : CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav ने इस संबंध में सीबीआई जांच आदेशित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया है। मुख्यमंत्री यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर की गई पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार संकट की घड़ी में सोनम रघुवंशी के परिवार के साथ खड़ी है। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेघालय के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। सोनम रघुवंशी की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

उल्लेखनीय है कि सोनम और उनके पति राजा रघुवंशी शिलॉन्ग घूमने गए थे। यहां दोनों के लापता होने पर एनडीआरएफ और पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया, जिसके आठ दिन बाद राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई में मिला। सोनम रघुवंशी की तलाश जारी है। राजा और सोनम शादी के बाद 22 मई को घूमने गए थे।

CM Mohan Yadav राजा का तो शव मिल चुका है, मगर सोनम लापता है

इसी दौरान वे जब मेघालय में पहुंचे तो वहां से लापता हो गए, राजा का तो शव मिल चुका है, मगर सोनम लापता है। राजा रघुवंशी और सोनम के परिजन लगातार सीबीआई जांच की मांग करते आ रहे हैं। इतना ही नहीं, सोनम का भाई वास्तविकता का पता करने मेघालय गया हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!