अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सेना ने रचा शौर्य और पराक्रम का नया इतिहास : CM Mohan Yadav

On: May 18, 2025 2:01 PM
Follow Us:
CM Mohan Yadav
---Advertisement---

भोपाल। CM Mohan Yadav ने शनिवार को कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्तमान युग में एक नई शक्ति के रूप में उभर रहा है।

CM Mohan Yadav का बड़ा ऐलान: ₹5 में किसानों को मिलेगा बिजली कनेक्शन; 30 लाख सोलर पंप भी देगी सरकार

CM Mohan Yadav शनिवार को भोपाल जिले के बैरसिया में वीर सैनिकों के सम्मान में निकाली गई ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से थल, वायु और नौसेना ने अद्वितीय साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना ने मात्र चार दिन के अल्प समय में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है।

CM Mohan Yadav ने कहा कि इस अभियान ने दुनिया को भारत की सैन्य क्षमता, एकजुटता और आधुनिक तकनीकी सामर्थ्य का परिचय दिया है। आतंकवाद के मंसूबों को ध्वस्त किया गया है। आज कोई भी शक्ति भारत की प्रगति को रोक नहीं सकती। हम सभी इस तिरंगा यात्रा से भारतीय सेना को सम्मान देने के लिए एकत्र हुए हैं। यह तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक निरंतर आयोजित की जा रही है।

CM Mohan Yadav ने कहा कि हमारे शूरवीरों ने पाकिस्तान को आधी रात में ऐसा सबक सिखाया कि पाकिस्तान के साथ दुनिया के 200 देशों में से सिर्फ दो देश साथ आए, एक तुर्की और दूसरा अजरबैजान। अब देश की जनता तुर्की का बहिष्कार कर रही है और भविष्य में अजरबैजान के साथ भी ऐसा ही होगा।

मुख्यमंत्री ने ‘तिरंगा यात्रा’ मार्ग में उपस्थित जनसमूह का अभिवादन किया। पूरा बैरसिया देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। इस यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। हर धर्म, जाति और वर्ग के लोगों ने देश के प्रति अपनी निष्ठा और वीर जवानों के प्रति सम्मान प्रकट किया।

CM Mohan Yadav भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकियों का खात्मा किया

विधायक विष्णु खत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकियों का खात्मा किया है। आज की यह विशाल तिरंगा यात्रा हमारे वीर सैनिकों के सम्मान में आयोजित की गई है। परमाणु शक्ति का डर दिखाने वाला पाकिस्तान चार दिनों में घुटनों पर आ गया। यह भारतीय सेना के पराक्रम और नेतृत्व का कमाल है।

सभा में अन्य वक्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश में आज मजबूत सरकारें हैं। जनता के कल्याण के सभी कदम उठाए गए हैं।

इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुंवर नवरंग गुर्जर सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!