चंडीगढ़ : पंजाब के कई जिले इस समय बाढ़ की भीषण चपेट में हैं, जिससे हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इसी बीच, CM Mann ने एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत और राशन सामग्री पहुंचाने के लिए अपना सरकारी हेलीकॉप्टर सौंप दिया है।
CM Mann का सख्त संदेश : “हरियाणा को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं, अपने लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा”
CM Mann आज गुरदासपुर जिले के दीनानगर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे थे। वहां उन्होंने देखा कि कई गांव पूरी तरह से पानी में डूबे हुए हैं और लोग अपने घरों की छतों पर शरण लिए हुए हैं। उन तक पहुंचना और आवश्यक सामग्री पहुंचाना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
हालात का जायजा लेने के बाद सीएम मान ने कहा, “मुझे यहां आकर पता चला कि बहुत से गांव ऐसे हैं जहां लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। घरों में पानी घुसने के कारण लोग छतों पर बैठे हैं और उन्हें राशन भी नहीं मिल पा रहा है।”
CM Mann ने आगे कहा, “जिन लोगों ने 92 सीटें देकर मुझे यह हेलीकॉप्टर दिया था, आज वही हेलीकॉप्टर मैं उन लोगों के हवाले कर रहा हूं। मैं इसे यहीं छोड़ कर जा रहा हूं ताकि इसके जरिए लोगों तक दूध, राशन और पानी पहुंचाया जा सके।”
मुख्यमंत्री ने मौके पर ही डीसी को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए और कहा कि वह खुद सड़क मार्ग से वापस जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह हेलीकॉप्टर जनता का ही है और जब तक बचाव एवं राहत कार्यों के लिए इसकी आवश्यकता होगी, यह यहीं रहेगा।
CM Mann ने यह भी कहा कि प्रकृति पर किसी का जोर नहीं है
इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि प्रकृति पर किसी का जोर नहीं है, लेकिन उनकी सरकार लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करेगी। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि इस संकट के समय में पंजाब को राहत पैकेज के रूप में उसका वाजिब हक दिया जाए।

