होशियारपुर: पंजाब के CM Mann ने रविवार को कहा कि गैंगस्टर, तस्करों, अपराधियों व अन्य असामाजिक तत्वों के लिए राज्य में कोई जगह नहीं है और जल्द ही उनका सफाया कर दिया जाएगा। मान ने 2490 पुलिसकर्मियों की पासिंग आउट परेड के दौरान यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस पवित्र भूमि ने साधु-संतों, शहीदों, महान खिलाड़ियों और नायकों को जन्म दिया है, लेकिन दुर्भाग्यवश पिछली सरकारों के संरक्षण में अपराधियों ने इसे अपना ठिकाना बना लिया।
CM Mann ने पंजाब को आतंकवादियों और गैंगस्टरों के हवाले कर दिया : Sukhjinder Singh Randhawa
CM Mann ने कहा कि राज्य सरकार ने अब इन राष्ट्रविरोधी तत्वों को बाहर निकालने के लिए ‘धर्मयुद्ध’ शुरू कर दिया है और वह जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
10 हजार पुलिस कर्मियों की होगी भर्ती : मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 से अब तक पुलिस बल में 10,000 से अधिक युवाओं की नियुक्ति की जा चुकी है। राज्य सरकार ने 10,000 अन्य पुलिस कर्मियों की भर्ती करने का भी फैसला किया है, जिसके लिए जल्द ही मंत्रिमंडल द्वारा आवश्यक मंजूरी दी जाएगी।
CM Mann 510 स्थानों पर छापेमारी, 43 तस्कर गिरफ्तार
चंडीगढ़ : पंजाब में रविवार को नशा विरोधी अभियान के तहत 510 स्थानों पर छापेमारी की गयी और 43 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अभियान के दो दिनों में 333 ऐसे लोगों को पकड़ा गया और राज्य भर में 27 प्राथमिकी दर्ज की गईं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इन तस्करों के पास से 776 ग्राम हेरोइन, 14 किलोग्राम अफीम, 38 किलोग्राम चूरा पोस्त, 2,615 नशीली गोलियां और 4.60 लाख रुपये नकद बरामद किए। विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला ने बताया कि 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 300 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में छापेमारी की और दिनभर चले अभियान के दौरान 619 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।
गैंगस्टर गिरफ्तार, सीमा पार से लाए गये हथियार बरामद
पंजाब पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने फिरोजपुर के गांव घल्ल खुर्द के निवासी तस्कर-गैंगस्टर हरदीप सिंह उर्फ दीपा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गये। तीन पिस्तौल, 141 कारतूस, 45 ग्राम हेरोइन और एक कार जब्त की गयी है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हथियार आतंकवाद व आपराधिक गतिविधियों के लिए सीमा पार से लाए गये थे।

