अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पंजाब को मिली राहत की खबर, CM Maan की तबीयत में तेजी से हुआ सुधार

On: September 9, 2025 10:40 AM
Follow Us:
CM Maan
---Advertisement---

CM Mann: थकावट महसूस होने और हृदय गति के सामान्य नहीं रहने के कारण पिछले सप्ताह से अस्पताल में भर्ती पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। फोर्टिस अस्पताल के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

cm maan ने कांग्रेस से गठबंधन की अटकलों को दरकिनार कर पंजाब में सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया

मान ने सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की। अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘‘मान की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। उनके स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण संकेतक स्थिर बने हुए हैं। वह दिन भर सक्रिय रहे और कई बैठकों में शामिल हुए।”

उन्हें शुक्रवार को अस्पताल लाया गया था। पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक बीते शुक्रवार को होनी थी, लेकिन मान (51) के अस्पताल में भर्ती होने के बाद इसे पुनर्निर्धारित कर दिया गया।

CM Maan दिन भर सक्रिय रहे और कई बैठकों में शामिल हुए।

वह बृहस्पतिवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ भी नहीं जा सके थे। केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को मान से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!