CM Fadnavis ने बीएमसी चुनाव का शंखनाद करते हुए कहा कि पिछले बीएमसी चुनाव में भी भाजपा अपना महापौर बनाने की स्थिति में थी। लेकिन हमने मन बड़ा करते हुए यह पद तब की मित्रदल शिवसेना के लिए छोड़ दिया था। फडणवीस ने कहा कि ‘ब्रांड ठाकरे’ तब तक था जब तक बालासाहेब ठाकरे थे। बल्कि इस समय दुनिया का सबसे बड़ा ब्रांड हमारे नेता नरेंद्र मोदी हैं।
CM Fadnavis का राहुल को दो टूक जवाब, कहा- ‘कब तक हवा में तीर चलाते रहोगे’
विधायक अमित साटम के रूप में मुंबई भाजपा को नया युवा अध्यक्ष मिलने के बाद भाजपा ने वरली स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इनडोर स्टेडियम में मंगलवार को ‘विजय संकल्प मेलावा’ का आयोजन किया।
CM Fadnavis ने कही ये बात
इसे संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पिछले बीएमसी चुनाव में भाजपा बहुत कम सीटों से पीछे रह गई थी। शिवसेना से उसकी सिर्फ दो सीटें कम थीं। इसके बावजूद भाजपा कुछ अन्य दलों के साथ मिलकर अपना महापौर बनाने की स्थिति में थी।

