अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उत्तरकाशी के गंगनानी में हेलीकॉप्टर क्रैश : 5 लोगों की मौत,2 गंभीर घायल,CM Dhami ने जांच के दिए निर्देश

On: May 8, 2025 10:25 PM
Follow Us:
CM Dhami
---Advertisement---

उत्तरकाशी । उत्तराखंड के CM Dhami उत्तरकाशी के गंगनानी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर सामने आई है. हादसा गंगनानी क्षेत्र के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में 7 यात्री सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई है. वहीं दो अन्य घायल हुए हैं. बचाव दल मौके पर मौजूद है.

CM Dhami- UCC पर फैलाई जा रही हैं भ्रांतियां, पहलगाम घटना पर सख्त रुख

उत्तराखंड के CM Dhami ने उत्तरकाशी के गंगनानी में गुरुवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे पर दुख जताया है और उन्होंने इस पूरी घटना की जांच के लिए निर्देश भी दिए हैं। उत्तरकाशी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग सवार थे।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घटना स्थल पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं और पूरे मामले की पल-पल की जानकारी खुद सीएम धामी ले रहे हैं।
उत्तराखंड के CM Dhami ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया।

CM Dhami ने लिखा, “उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पूरे मामले की पल-पल की जानकारी खुद CM Dhami ले रहे

 

प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।“ उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम की यात्रा चल रही है। केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं।

कुछ पैदल यात्रा पर निकले हैं तो कई लोग हेलीकॉप्टर से पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर मौसम विभाग ने गुरुवार को कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में बिजली गरजने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!