अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

इच्छा शक्ति ने उत्तराखंड को यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बनाया : CM Dhami

On: May 26, 2025 7:28 PM
Follow Us:
CM Dhami
---Advertisement---

नयी दिल्ली: उत्तराखंड केCM Dhami ने राज्य सरकार से पारित समान नागरिक संहिता- यूसीसी पर दिशा निर्देश के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यूसीसी पर राज्य सरकार को चार माह में 98 प्रतिशत गांव से डेढ लाख से अधिक आवेदन मिले हैं।

CM Dhami ने मदरसों के सिलेबस में ऑपरेशन सिंदूर  को शामिल करने के फैसले का किया स्‍वागत

CM Dhami ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में रविवार को यहां हुई मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में उत्तराखंड में लागू यूसीसी पर अपनी प्रस्तुति में कहा कि यूसीसी लागू करने के लिए मजबूत सिस्टम का निर्माण कर प्रक्रिया को जनसामान्य के लिए अधिक सुलभ और सहज बनाने के वास्ते एक पोर्टल और समर्पित मोबाइल ऐप भी विकसित किया गया जिसे ग्राम स्तर पर 14 हज़ार से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर्स- सीएससी को इससे जोड़ा गया है।

पंजीकरण को सरल बना कर रजिस्ट्रेशन के समय आने वाली परेशानियों को उत्तर प्रदेश से दूर किया गया जिसके कारण चार माह में राज्य के लगभग 98 प्रतिशत गाँवो से डेढ़ लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

CM Dhami ने कहा कि यूसीसी के सफलतापूर्वक लागू करने में श्री मोदी और श्री शाह के मार्गदर्शन में 2022 के विधान सभा चुनाव में अपने दृष्टिपत्र के माध्यम से राज्य की जनता को जनादेश मिलने पर समान नागरिक संहिता लागू करने का बचन दिया था और सरकार बनने के बाद पहले दिन से ही यूसीसी लागू करने का काम शुरु कर 27 मई 2022 को जस्टिस रंजना देसाई जी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया।

समिति को दो लाख 32 हजार सुझाव मिले जिनमें नागरिकों से परामर्श के साथ ही राजनीतिक दलों और विभिन्न वैधानिक आयोगों के प्रमुखों से बातचीत की। राज्य सरकार ने पिछले साल सात फरवरी को समान नागरिक संहिता विधेयक विधानसभा में पेश कर पारित करवा दिया और राष्ट्रपति महोदया ने 11 मार्च को विधेयक को स्वीकृति प्रदान की और फिर इस साल 27 जनवरी को पूरे उत्तराखंड में यूसीसी लागू कर दिया गया और उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना जिसने समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया।

CM Dhami ने समान नागरिक संहिता जाति, धर्म, लिंग आदि में अन्तर के आधार पर कानूनी मामलों में होने वाले भेदभाव को खत्म करने का संविधानिक उपाय बताया और कहा कि इससे महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित होने के साथ ही हलाला, इद्दत, बहुविवाह, बाल विवाह, तीन तलाक आदि कुप्रथाओं पर रोक लगाई जा सकेगी।

CM Dhami यूसीसी पर राज्य सरकार को चार माह में 98 प्रतिशत गांव से डेढ लाख से अधिक आवेदन मिले

संविधान के अनुच्छेद 342 के अंतर्गत वर्णित हमारी अनुसूचित जनजातियों को इस संहिता से बाहर रखा गया है ताकि जनजातियों और उनके रीति रिवाजों का संरक्षण किया जा सके। नागरिक संहिता किसी धर्म या पंथ के खिलाफ नहीं बल्कि ये समाज की कुप्रथाओं को मिटाकर सभी नागरिकों में समानता से समरसता स्थापित करने का एक कानूनी प्रयास है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!