जयपुर,। CM Bhajanlal Sharma द्वारा सनातन परंपरा राजस्थान विधान सभा के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान की विश्वस्तरीय सुविधाओं का शुभारम्भ शनिवार, आठ मार्च को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला और CM Bhajanlal Sharma द्वारा सनातन परंपरा और वैदिक रीति से हवन में पूर्ण आहूति अर्पित करके किया जायेगा। इस मौके पर राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सहित सोलहवीं राजस्थान विधान सभा के सदस्यगण, लोक सभा और राज्य सभा में राजस्थान के सांसदगण, पूर्व विधायकगण सहित क्लब के सदस्यगण मौजूद रहेंगे।
Chief Minister Bhajanlal Sharma ने महाकुंभ में साधु-संतों का आशीर्वाद लिया
भारतीय सनातन परंपरा और वैदिक रीति से होगा क्लब का शुभारंभः विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि भारतीय सनातन परम्परा और वैदिक रीति से कार्यक्रम होगा। क्लब का शुभारंभ हवन से होगा जिसमें पूर्ण आहूति लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला और CM Bhajanlal Sharma द्वारा दी जायेगी। क्लब का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण, क्लब की सुविधाओं का फीता खोलकर और दीप प्रज्ज्वलित कर वैदिक मंत्रोच्चार से अतिथियों द्वारा किया जायेगा।
CM Bhajanlal Sharma क्लब से सम्बन्धित जानकारी देने के लिये एक लघु वृत्त चित्र फिल्म बनायी गयी
विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त है कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष:-वासुदेव देवनानी ने बताया कि प्रदेश में नई दिल्ली की तर्ज पर कॉन्स्टीट्यूशन क्लब का निर्माण किया गया है। इस महत्वपूर्ण स्थल पर विश्वस्तरीय सुविधायें तैयार करायी गई है। क्लब में बेसमेंट, भूतल और पाँच तलों का 1 लाख 95 हजार फीट निर्माण किया गया है।
राज्य की यह परियोजना देश में एक बेहतर मिसाल है। विधान सभा के समीप 4 हजार 948 वर्गमीटर भूखण्ड पर लगभग 80 करोड रूपये की लागत से क्लब का निर्माण किया गया है। क्लब में रेस्टोरेन्ट, कॉफी हाउस, स्विमिंग पूल, ऑडिटोरियम, मीटिंग हॉल, कान्फ्रेन्स हॉल, वीआईपी लाउज, जिम, सैलून, बैडमिन्टन, टेबल टेनिस एवं लॉन टेनिस कोर्ट सहित अतिथियों के ठहरने हेतु कमरों का भी निर्माण किया गया है।
CM Bhajanlal Sharma राजस्थान विधान सभा देश की पहली विधान सभा है जहां कॉन्स्टीट्यूशन क्लब का निर्माण हुआ है:- देवनानी ने बताया कि देश के विधानमण्डलों में राजस्थान विधान सभा ऐसी पहली विधान सभा है, जहां कॉन्स्टीट्यूशन क्लब का निर्माण किया गया है। नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब की तर्ज पर जयपुर में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब बनाया गया है।
CM Bhajanlal Sharma ने बताया कि क्लब के शुभारंभ अवसर पर क्लब के सदस्यों को क्लब से सम्बन्धित जानकारी देने के लिये एक लघु वृत्त चित्र फिल्म बनायी गयी है। उपलब्ध सुविधाओं के उपयोग के लिये क्लब की वेबसाइट का भी निर्माण किया गया है। शुभारम्भ कार्यक्रम में लघु वृत्त चित्र का प्रदर्शन किया जायेगा और वेबसाइट की भी शुरुआत होगी।
मानवीय विचारों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण केन्द्र बनेगा कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थानः- राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान मानवीय विचारों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण केन्द्र बनेगा। CM Bhajanlal Sharma ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्रीगण, पूर्व विधान सभा अध्यक्षगण भी इस क्लब के सदस्य है।
प्रदेश के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों के विभिन्न पहलुओं के अनुभवों से नये विधायकगण लाभान्वित होंगे। क्लब में विभिन्न अवसरों पर कार्यशालायें और सेमिनार आयोजित होगी। राज्य के लोगों विशेषकर राजनीति के क्षेत्र में कदम रखने वाले युवा पीढ़ी को इन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का लाभ मिल सकेगा।
संसदीय परंपराओं को सुदृढ़ करने का बनेगा माध्यमः- राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान संसदीय परंपराओं को सुदृढ़ करने का माध्यम बनेगा। क्लब में सदस्यों के मध्य संसदीय परंपराओं पर चर्चा और परिचर्चायें होगी। नये विधायकगणों को परंपराओं को जानने का मौका मिलेगा। अनुभवी राजनीतिज्ञों को अपने अनुभव साझा करने का मौका भी इस स्थल पर मिल सकेगा।

