भरतपुर। CM Bhajanlal : राजस्थान-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर स्थित भरतपुर जिले के गहनोली मोड़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव नगला जंगी में चंबल प्रोजेक्ट के तहत खोदी गई लाइन से मिट्टी लेने पहुंचे मजदूरों पर अचानक मिट्टी की ढाय गिर पड़ी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
CM Bhajanlal Sharma ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों से किया संवाद
यह हादसा उस समय हुआ जब उत्तू आगरा (उत्तर प्रदेश) गांव के कुछ लोग चंबल की पाइपलाइन डालने के लिए खोदे गए करीब 10 फीट गहरे गड्ढे से मिट्टी भर रहे थे। अचानक मिट्टी की एक बड़ी ढाय ढह गई और छह लोग उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार मचने पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से दबे लोगों को बाहर निकाला गया।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर कमर चौधरी, पुलिस अधीक्षक मृदुल कछावा और एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया। मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।
CM Bhajanlal इस हृदयविदारक हादसे ने इलाके में शोक की लहर फैला दी
इस हृदयविदारक हादसे ने इलाके में शोक की लहर फैला दी है। स्थानीय लोगों में रोष है कि चंबल परियोजना के तहत खुदाई कार्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे, जिससे यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा देने और जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

