अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Bhagwant Mann का भाजपा के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कटाक्ष, कहा- क्या शुरू कर दी ‘वन नेशन, वन हसबैंड’ योजना?

On: June 3, 2025 6:46 PM
Follow Us:
CM Bhagwant Mann
---Advertisement---

चंडीगढ़: पंजाब के CM Bhagwant Mann ने लुधियाना में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान का मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि क्या भाजपा ने अब “वन नेशन, वन हसबैंड” योजना शुरू कर दी है? उन्होंने यह तंज भाजपा के सिंदूर वितरण अभियान पर सवाल के जवाब में दिया, जो आगामी लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव से जुड़ा है।

‘सेना के लिए जल क्या हमारा खून हाजिर है’, CM Bhagwant Mann ने राजस्थान को एक्स्ट्रा पानी देने का किया एलान

CM Bhagwant Mann ने कहा कि यदि भाजपा सिंदूर बांट रही है तो कौन सा पति अपनी पत्नी से कहेगा कि मोदीजी द्वारा भेजा गया सिंदूर ही लगाओ। क्या भाजपा ने ‘वन नेशन, वन हसबैंड’ योजना शुरू कर दी है?

इन बयान के बाद भाजपा नेताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने इस टिप्पणी को “शर्मनाक” करार देते हुए कहा कि “भगवंत मान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का अपमान कर रहे हैं। यह अभियान आतंकवाद से निपटने के लिए शुरू किया गया था, जहां आतंकवादी हिंदू महिलाओं के सिंदूर के आधार पर पहचान कर उन्हें निशाना बना रहे थे। यह अभियान देश की सुरक्षा, शहादत और बलिदान का प्रतीक है।

CM Bhagwant Mann यदि भाजपा सिंदूर बांट रही है तो कौन सा पति अपनी पत्नी से कहेगा कि मोदीजी द्वारा भेजा गया सिंदूर ही लगाओ

बलियावाल ने कहा कि जो व्यक्ति भारतीय सेना का मज़ाक उड़ाता है, वीर नारियों का अपमान करता है और पवित्र प्रतीकों को ठिठोली का विषय बनाता है, वह कभी भी सिंदूर के प्रतीक प्रेम, समर्पण और बलिदान की महत्ता को नहीं समझ पाएगा।”

यह टिप्पणी पंजाब में चुनावी राजनीति की गरमाहट को और बढ़ा रही है। आम आदमी पार्टी के मुखिया का यह बयान भाजपा के लिए एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है, जबकि भाजपा इसे संवेदनशील राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान मान रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply