नई दिल्ली,। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने दिल्ली पुलिस से केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने का औपचारिक अनुरोध किया है। पार्टी ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। इस मामले को लेकर पुलिस आयुक्त से भी मुलाकात की गई है।
Chirag paswan को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एके बाजपेयी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को धमकी दी जा रही है। इसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ता और नेता चिंतित रहते हैं। हम लोगों ने गृह मंत्री से इसकी शिकायत की। हम लोगों ने चिराग पासवान को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की है। गृह मंत्रालय ने कमिश्नर दिल्ली पुलिस को इसे फॉरवर्ड किया।
Chirag Paswan ने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मीटिंग की और सब विस्तार से बताया। हम लोगों ने उनको एक प्रेजेंटेशन दिया है, जो सिक्योरिटी थ्रेट मिला था। चिराग पासवान को धमकियां मिलती रही हैं। कमिश्नर ने शीघ्र ही समाधान करने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि उभरते हुए युवा नेता की जान को खतरा है। वह कैबिनेट मंत्री हैं, इसलिए केंद्र सरकार को सावधानीपूर्वक इस पर जल्द फैसला करना चाहिए, यही हमारी मांग है।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। समस्तीपुर पुलिस ने आरोपी को बेगूसराय के तेघरा से गिरफ्तार किया है। सक्रिय राजनीति में आने से पहले चिराग बॉलीवुड के एक्टर भी रह चुके हैं।
Chirag Paswan को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
सिनेमा जगत से करियर की शुरुआत करने वाले चिराग पासवान इस वक्त अपने पिता रामविलास पासवान की राजनीतिक विरासत संभाल रहे हैं। चिराग पासवान ने लोकसभा चुनाव में हाजीपुर सीट से जीत हासिल की थी।

