अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

देश को विकसित बनाने के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी : Chirag Paswan

On: June 21, 2025 8:22 AM
Follow Us:
Chirag Paswan
---Advertisement---

पटना। लोकजन शक्ति पार्टी के प्रमुख Chirag Paswan ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के बिहार आगमन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस बात को बखूबी समझते हैं कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में बिहार का विकसित होना अनिवार्य है और इस दिशा में प्रधानमंत्री अपने कदम आगे बढ़ा चुके हैं।

पीएम मोदी की प्राथमिकता में दिखता है बिहार : Chirag Paswan

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जिस तरह से बिहार के कोने-कोने में जाकर हजारों करोड़ों रुपये की परियोजनाएं दे रहे हैं, उससे साफ जाहिर हो रहा है कि बिहार उनकी प्राथमिकता में है और वो लगातार बिहार के हित के बारे में सोच रहे हैं।

Chirag Paswan ने आगे कहा कि हम सब ‘बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट’ की सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में जब मैं देखता हूं कि मेरे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में चौतरफा विकास की बयार बह रही है, तो मुझे यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है।

मुझे पूरा विश्वास है कि आगामी दिनों में प्रधानमंत्री बिहार के विकास के लिए अनेकों कदम उठाने जा रहे हैं। वो इस दिशा में पूरी रूपरेखा निर्धारित कर चुके हैं, जिसे जल्द ही जमीन पर उतारा जाएगा।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी पीएम मोदी के बिहार आगमन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रधानमंत्री मोदी विकास के लिए ही जाने जाते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में अब तक बिहार के विकास के लिए अनेकों कदम उठाए हैं।

Chirag Paswan प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 5 हजार 900 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात बिहार की जनता को मिल चुका

Chirag Paswan ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के विकास के लिए अनेकों कदम उठाए। उनके नेतृत्व में 5 हजार 900 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात बिहार की जनता को मिल चुका है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा से ही विकास को राजनीति का आधार बनाया और यही कारण है कि आज की तारीख में प्रदेश में चौतरफा विकास की बयार बह रही है। आज हर गांव में खुशहाली है और यह सबकुछ प्रधानमंत्री मोदी की ही देन है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!