अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पीएम मोदी की प्राथमिकता में दिखता है बिहार : Chirag Paswan

On: June 20, 2025 11:30 AM
Follow Us:
Chirag Paswan
---Advertisement---

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के सिवान आ रहे हैं। उनके बिहार दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan ने गुरुवार को कहा कि पीएम मोदी की प्राथमिकता में बिहार दिखता है। Chirag Paswan ने कहा कि यह दर्शाता है कि विकसित बिहार बनाने के लक्ष्य को लेकर प्रधानमंत्री कितने ज्यादा गंभीर हैं। जब-जब प्रधानमंत्री बिहार आए हैं, तब-तब बिहार को हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देकर गए हैं।

बिहार को विकसित राज्य बनाने तक चैन से नहीं बैठने वाला: Chirag Paswan

पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लोजपा (रामविलास) के प्रमुख Chirag Paswan ने कहा कि पीएम मोदी जो सौगात देते हैं, वह धरातल पर दिखती भी है। उनका एक बार फिर बिहार आना विकसित बिहार की नींव को और मजबूत करेगा। लोकसभा चुनाव में जो वादे किए थे, उन वादों को पूरा करने की सोच के साथ एक बार फिर प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं।

राजद नेता तेजस्वी यादव के आयोगों के गठन में परिवारवाद को प्राथमिकता देने वाले बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा, “कई लोग नहीं चाहते कि बिहार में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाए, कई लोग नहीं चाहते हैं कि बिहार की मूलभूत जरूरतों को मुद्दा बनाकर उस पर चुनाव लड़ा जाए और इसी सोच के साथ वे लक्ष्य से भटकाना चाहते हैं।”

Chirag Paswan  पीएम मोदी जो सौगात देते हैं, वह धरातल पर दिखती भी है

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मैं तो नहीं कह रहा हूं कि कोई ‘भाई-बहन’ आयोग बनना चाहिए। मैं तो बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की बात करता हूं। एनडीए के नेताओं को भटकाने का कोई लाख प्रयास कर ले, हम लोग प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच विकसित बिहार के साथ आगे बढ़ने की है। जो गलत नैरेटिव सेट करने का प्रयास कर रहे हैं, वे सफल नहीं होंगे।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!