अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिहार को विकसित राज्य बनाने तक चैन से नहीं बैठने वाला: Chirag Paswan

On: June 9, 2025 12:03 PM
Follow Us:
Chirag Paswan
---Advertisement---

आरा: केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Chirag Paswan ने बिहार को विकसित राज्य बनाने के संकल्प के साथ आज कहा कि उनकी पार्टी राज्य के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है।

भारत रत्न भीमराव अंबेडकर के विचारों को सबको अपनाना चाहिए : Chirag Paswan

Chirag Paswan ने रविवार को वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में नव संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनका संकल्प बिहार को देश का नंबर एक राज्य बनाने का है। उन्होंने कहा, “ जब तक मैं बिहार को विकसित राज्य नहीं बना लेता तब तक चैन से नहीं बैठने वाला। मैं विधानसभा चुनाव कहां से लडूं यह आप सब को तय करना है।”

मंत्री Chirag Paswan ने कहा, “ हाँ मैं विधानसभा चुनाव लडूंगा और बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लडूंगा। मुझे मेरे अपनों ने ही घर और पार्टी से बाहर किया लेकिन बिहार की सारी जनता मेरा परिवार है। मैं अपनों की खातिर चुनाव लडूंगा। मेरा एक ही लक्ष्य है विकसित बिहार, ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’।”

Chirag Paswan ने कहा कि यह साल सबके लिए खास कर बिहार की जनता के लिए महत्वपूर्ण है। यह साल निर्धारित करेगा बिहार के पांच सालों का भविष्य। यह पांच साल बिहार के व्यक्ति के जीवन में महत्व रखता है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा, “जब आप लोगों के बीच नेता आए तो आप प्रश्न कीजिएगा कि इतने सालों में इन लोगों ने क्या किया। आजकल एक केंद्रीय नेता, जब दिल्ली जाते हैं हमारे बिहार को अपराध की राजधानी बताते हैं । जरा पूछिएगा उस नेता से कि क्या वे चुनाव के बाद भी बिहार आएंगे।

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में सबसे ज्यादा समय तक शासन कांग्रेस ने किया लेकिन राज्य का विकास नहीं किया। श्री कर्पूरी ठाकुर, जिन्होंने सही मायने में सामाजिक न्याय की व्यवस्था को बल देने का काम किया, लेकिन कांग्रेस ने क्या किया। यह जग जाहिर है।

Chirag Paswan कर्पूरी ठाकुर के सपनों को तिलांजलि देने का काम यदि किसी ने किया तो यह कांग्रेस ने किया

श्री पासवान ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के सपनों को तिलांजलि देने का काम यदि किसी ने किया तो यह कांग्रेस ने किया। ये लोग बाबा साहब अंबेडकर का नाम लेते नहीं थकते जब केंद्र में सरकार थी तो इन लोगों ने संसद में लोकसभा में भीमराव अंबेडकर की एक प्रतिमा भी नहीं लगने दिए।

संसद में उनकी पहली तस्वीर राम विलास पासवान जी जब कल्याण मंत्री बने तब प्रतिमा लगाने का काम किया। इन लोगों ने एक ही परिवार के तीन-तीन लोगों की तस्वीर भारत के संसद में लगाया है लेकिन बाबा साहब की तस्वीर को लगाने का काम नहीं किया। आज कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने का काम वर्तमान केंद्र सरकार ने किया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!