पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Chirag Paswan ने आज गया जी के गांधी मैदान में आयोजित नव- संकल्प महासभा के दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि आजादी के 75 वर्षों के बाद भी बिहार पिछड़ा हुआ है, अब उन लोगों की जवाबदेही तय करनी होगी जिनकी वजह से बिहार विकास से वंचित रहा है।
विपक्ष में बिहार विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की हिम्मत नहीं : Chirag paswan
केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan ने अपने “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” विज़न को दुहराते हुये कहा कि वह एक ऐसी व्यवस्था चाहते हैं जिसमें युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार बिहार में ही मिल सके। उन्होंने कहा कि जब तक वह ज़िंदा हैं, संविधान को कोई ख़तरा नहीं होगा और यदि अवसर मिला तो बिहार को विकसित राज्य बनाकर दिखायेंगे।
अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष पर भी हमला बोलते हुये राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस को बिहार के पिछड़ेपन और पलायन के लिये जिम्मेदार ठहराया। केंद्रीय मंत्री श्री पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी का एम- वाई समीकरण महिला और युवा का है, न कि जाति और धर्म पर आधारित है।
श्री पासवान ने कहा कि मुझे कमजोर करने के लिये साजिशें हो रही हैं, बम से उड़ाने की धमकियां दी जा रही है, लेकिन चिराग पासवान न डरता है और न ही झुकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच साल बिहार के भविष्य के लिये बेहद महत्वपूर्ण है और अब समय आ गया है कि जनता बदलाव का फैसला ले।
Chirag Paswan मुझे कमजोर करने के लिये साजिशें हो रही हैं, बम से उड़ाने की धमकियां दी जा रही
जनसभा के दौरान उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के तैलचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद अरुण भारती, राजू तिवारी, शांभवी चौधरी, दिलीप कुमार सिंह समेत कई जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद थे।

