अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटे: Chief Minister Yogi Adityanath

On: July 18, 2025 1:23 PM
Follow Us:
Chief Minister Yogi Adityanath
---Advertisement---

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के Chief Minister Yogi Adityanath ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

Chief Minister Yogi Adityanath ने देवरिया में 676 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

गुरुवार शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे योगी ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिले में चल रही परियोजनाओं को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

Chief Minister Yogi Adityanath ने कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर माहौल खराब करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने जातीय वैमनस्य, अराजकता फैलाने और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Chief Minister Yogi Adityanath ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान सड़क की जद में आने वाले धर्मस्थलों को स्थानीय लोगों से बातचीत कर उपयुक्त स्थान पर विधि-विधान के साथ स्थापित कराया जाए। उन्होंने दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण कार्य को बरसात के तुरंत बाद शुरू करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने वाराणसी को टीबी मुक्त करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर उन्हें इस अभियान का हिस्सा बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने नवंबर तक जिले को पूरी तरह टीबी मुक्त करने पर विशेष बल दिया। इसके अतिरिक्त, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग को निर्देशित किया।

Chief Minister Yogi Adityanath  सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 64 बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं, जिनकी कुल लागत लगभग 15 हजार करोड़ रुपए है। कज्जाकपुरा फ्लाइओवर का कार्य सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!