अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chief Minister Saini की अध्यक्षता में एचपीपीसी की बैठक,1640 करोड़ से अधिक के कॉन्ट्रैक्ट और खरीद को मिली मंजूरी

On: June 3, 2025 10:21 AM
Follow Us:
Chief Minister Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के Chief Minister Saini की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी), विभागीय उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (डीएचपीपीसी) और हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में लगभग 1640 करोड़ रुपये से अधिक के कॉन्ट्रैक्ट और विभिन्न वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई। विभिन्न बोलीदाताओं से बातचीत के बाद लगभग 61 करोड़ रुपये की बचत भी की गई।

Chief Minister Saini ने ‘जागृत ग्राम पुरस्कार योजना’ और ‘मेरा गांव-मेरी धरोहर’ का किया शुभारंभ

बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, डॉ. अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, श्रुति चौधरी, राज्य मंत्री राजेश नागर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। गांवों में सफाई व्यवस्था के लिए हॉपर टिपर डंपर और लाइब्रेरी की सुविधा

Chief Minister Saini ने गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महाग्रामों तथा 7500 से अधिक जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों को 298 हॉपर टिपर डंपर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है, जिसकी लागत लगभग 19 करोड़ रुपये है। पंचायतें इससे कचरा प्रबंधन बेहतर तरीके से कर सकेंगी।

Chief Minister Saini बैठक में लगभग 1640 करोड़ रुपये से अधिक के कॉन्ट्रैक्ट और विभिन्न वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई

ग्रामीण युवाओं के लिए पुस्तकों की खरीद को भी मंजूरी दी गई है, जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए टॉप प्रकाशकों की किताबें शामिल हैं। साथ ही, ई-लाइब्रेरी के लिए कंप्यूटर, वाईफाई, सीसीटीवी और ग्राम सचिवों के लिए 4500 लैपटॉप भी खरीदे जाएंगे, जिन पर लगभग 31.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!