कुरुक्षेत्र। हरियाणा के Chief Minister Saini ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में गड़बड़ी के कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। कुरुक्षेत्र में तिरंगा यात्रा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सैनी ने कहा कि हरियाणा में 10 ऐसी सीटें हैं, जहाँ कांग्रेस 100 से 1,000 वोटों के मामूली अंतर से जीती है।
Chief Minister Saini ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट
Chief Minister Saini ने कहा कि अगर ईवीएम में कोई गड़बड़ी होती तो कांग्रेस इन सीटों पर जीत नहीं पाती। मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा, “कांग्रेसियों को अपने नेता राहुल गांधी को समझाना चाहिए और उनका इलाज कराना चाहिए, क्योंकि झूठ का कोई इलाज नहीं है।” सैनी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जब भी चुनावों के नतीजे उनके पक्ष में नहीं आते, तो वे ईवीएम पर सवाल उठाते हैं।
Chief Minister Saini ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और ‘इंडी’ गठबंधन के नेताओं ने संविधान को खतरे में होने का झूठा प्रचार किया, लेकिन जनता ने उनकी बातों पर विश्वास नहीं किया और तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है और वह बीजेपी के विकास कार्यों को देखकर बौखला चुकी है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना और मुफ्त राशन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ का सहारा लेती है, लेकिन अब लोग उनके झूठ को समझ चुके हैं।
Chief Minister Saini ईवीएम में कोई गड़बड़ी होती तो कांग्रेस इन सीटों पर जीत नहीं पाती
सैनी ने 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ के रूप में मनाने की प्रधानमंत्री की पहल की सराहना की, और कहा कि यह उन लाखों लोगों को याद करने का अवसर है जिन्होंने देश के विभाजन का दर्द झेला था।

