अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्रधानमंत्री द्वारा देशहित में नागरिकों के अनुभवों को सांझा करने से अन्य लोगों को मिलती है प्रेरणा : Chief Minister Saini

On: June 30, 2025 12:24 PM
Follow Us:
Chief Minister Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़। Chief Minister Saini : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आज गुरुग्राम में सामूहिक श्रवण आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, हरियाणा के Chief Minister Saini और भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह उपस्थित रहे।

HAU छात्र मामला : Chief Minister Saini ने गठित की 4 सदस्यीय कमेटी, समस्याओं का होगा समाधान

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने बादशाहपुर विधानसभा के बूथ संख्या 4 में स्थित जीएनएच कन्वेंशन सेंटर में स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और उस पर संवाद किया।

कार्यक्रम के उपरांत Chief Minister Saini ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में अपनी स्वयं की मेहनत से देशहित में योगदान देने वाले नागरिकों के अनुभवों को सांझा करते हैं जिससे आमजन को प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम से एक बड़ा लाभ हमारी आने वाली पीढ़ी व आमजन को मिलता है।

कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नेताओं द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभान्वित पात्र नागरिकों को आयुष्मान कार्ड लाभ पत्र भी वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करना है। गुरुग्राम में आयोजित यह कार्यक्रम जनसंपर्क और जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने वाला रहा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Chief Minister Saini ने पौधारोपण कर आमजन से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में सक्रिय सहभागिता का किया आह्वान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ वाटिका चौक के नजदीक वन विभाग द्वारा बादशाहपुर ड्रेन के ऊपर विकसित किए गए फॉरेस्ट कॉरिडोर पर पौधारोपण कर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।

Chief Minister Saini ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाकर उसे संरक्षित करने का संकल्प ले। यह प्रयास न केवल हरियाणा को हरा- भरा बनाने में सहायक होगा बल्कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में भी योगदान देगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!