चंडीगढ़। हरियाणा के Chief Minister Saini ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार से संबंधित छात्रों के मुद्दों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एक 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी छात्रों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनेगी और उनका उचित समाधान सुनिश्चित करेगी।
Chief Minister Saini ने अहमदाबाद विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री सैनी ने जोर देकर कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि युवाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी, क्योंकि सरकार हर मोर्चे पर उनके साथ खड़ी है।
इस महत्वपूर्ण कमेटी में शामिल किए गए सदस्य इस प्रकार हैंः महीपाल ढांडा (शिक्षा मंत्री) रणबीर गंगवा (लोक निर्माण मंत्री) कृष्ण कुमार बेदी (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री) रणधीर पनिहार (नलवा से विधायक)।
Chief Minister Saini हरियाणा सरकार युवाओं और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध
यह कमेटी जल्द ही छात्रों से मुलाकात कर उनके मुद्दों को समझेगी और सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी ताकि जल्द से जल्द समाधान निकाला जा सके। मुख्यमंत्री का यह कदम छात्रों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और उनकी समस्याओं के त्वरित निवारण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

