पंचकूला। हरियाणा के Chief Minister Nayab Singh Saini ने शनिवार को पंचकूला के सेक्टर-3 में स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस भवन के निर्माण में 50 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत आई है। इस मौके पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी मौजूद थे।
हरियाणा की 67 गौशालाओं को Chief Minister Nayab Singh Saini ने दिया 7 करोड़ रुपए से ज्यादा अनुदान
Chief Minister Nayab Singh Saini ने उद्घाटन के दौरान संस्थान को बधाई देते हुए कहा कि यह नया संस्थान एक महत्वपूर्ण थिंक टैंक की भूमिका निभाएगा। यह हरियाणा सरकार को नीति-निर्माण, डेटा-आधारित निर्णय लेने और वित्तीय प्रबंधन के लिए नए समाधान प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह संस्थान राज्य के वित्तीय फैसलों को मजबूती देगा और वर्ष 2030 तक के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को प्राप्त करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास के लिए बेहतर वित्त प्रबंधन बहुत ज़रूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प का ज़िक्र करते हुए कहा कि हरियाणा इस लक्ष्य को हासिल करने में अहम योगदान देगा।
Chief Minister Nayab Singh Saini राज्य के विकास के लिए बेहतर वित्त प्रबंधन बहुत ज़रूरी है
यह संस्थान राज्य में वित्तीय नीतियों और सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन पर काम करने वाला एक सर्वोच्च संस्थान है। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, स्टेट फाइनेंस कमीशन के चेयरमैन संजीव कौशल और संस्थान के महानिदेशक डॉ. अंशज सिंह सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

