फतेहाबाद। हरियाणा के Chief Minister Nayab Singh Saini ने कहा है कि उनकी सरकार गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने शनिवार को फतेहाबाद में श्री कृष्ण गौशाला, बड़ोपल में आयोजित एक समारोह में जिला की 67 गौशालाओं को 7 करोड़ 2 लाख रुपये के चारा अनुदान राशि के चेक सौंपे।
Chief Minister Mr. Nayab Singh Saini ने नारायणगढ़ अनाज मंडी में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनी।
इस मौके पर Chief Minister Nayab Singh Saini ने घोषणा की कि इस साल प्रदेश की कुल 605 गौशालाओं के लिए 88 करोड़ 50 लाख रुपये की अनुदान राशि जारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गौशालाओं को सिर्फ वित्तीय मदद नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भी बना रही है। पंचगव्य उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 101 गौशालाओं को 6.50 करोड़ रुपये की मशीनरी खरीदने के लिए अनुदान दिया गया है।
330 गौशालाओं में पहले ही सोलर ऊर्जा प्लांट लगाए जा चुके हैं, और बाकी में यह काम जल्द शुरू होगा। 10 लाख रुपये प्रति गौशाला की दर से 200 गौशालाओं को शैड बनाने का अनुदान दिया गया है, जिनमें से 51 बनकर तैयार हो चुके हैं।
गौशालाओं को 800 ई-रिक्शा भी दी जाएंगी, जिनकी खरीद प्रक्रिया जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में प्रदेश में केवल 215 पंजीकृत गौशालाएं थीं, जबकि आज यह संख्या बढ़कर 686 हो गई है, जहाँ 4 लाख बेसहारा गौवंश का पालन-पोषण किया जा रहा है। गौ सेवा आयोग का बजट भी 2014-15 के 2 करोड़ रुपये से बढ़कर 595 करोड़ रुपये हो गया है।
Chief Minister Nayab Singh Saini ने फतेहाबाद के गांव बड़ोपल के विकास के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की
Chief Minister Nayab Singh Saini ने फतेहाबाद के गांव बड़ोपल के विकास के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि बड़ोपल के वन्य जीव उपचार केंद्र का नाम राजेंद्रानंद जी महाराज के नाम पर रखा जाएगा। किसानों के लिए सरकार के प्रयासों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने 2014 से 2025 के बीच फसलों के नुकसान पर 15,500 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है, जबकि 2004 से 2014 के बीच केवल 1,155 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया था।

