चंडीगढ़। हरियाणा के Chief Minister Nayab Saini ने अवैध कॉलोनियों के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सिरसा के जिला नगर योजनाकार (DTP) द्वारा दी गई रिपोर्ट पर असंतोष जाहिर किया है और जल्द ही इस मामले की फिर से समीक्षा करने का फैसला किया है।
गणपति महोत्सव आस्था और भाईचारे का संगम : Chief Minister Nayab Saini
मुख्यमंत्री ने पूरे राज्य में पिछले तीन वर्षों के दौरान अवैध कॉलोनियों के ख़िलाफ़ की गई कार्रवाई का पूरा ब्यौरा भी मांगा है। वह जल्द ही एक बैठक करके इसकी समीक्षा करेंगे। यह मामला तब सामने आया जब मुख्यमंत्री 23 अगस्त को सिरसा के डबवाली में “यूथ मैराथन” को हरी झंडी दिखाने पहुँचे थे। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की।
Chief Minister Nayab Saini ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की
बैठक में मुख्यमंत्री ने डीटीपी, सिरसा से अवैध कॉलोनियों के बारे में जानकारी मांगी। डीटीपी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिछले तीन वर्षों में सिरसा में 32 अवैध कॉलोनियों की पहचान की गई थी, लेकिन उनमें से सिर्फ 9 एफआईआर दर्ज की गईं, जिनमें से 6 को बाद में रद्द कर दिया गया। इस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर मुख्यमंत्री ने पूरे राज्य में पिछले तीन वर्षों में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध की गई सभी कार्रवाइयों का जल्द से जल्द संकलन करने के निर्देश दिए हैं।

