अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

फरीदाबाद में 14 अगस्त को मनाया जायेगा राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: Chief Minister Naib Singh Saini

On: July 24, 2025 2:17 PM
Follow Us:
Chief Minister Naib Singh Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़ : हरियाणा के Chief Minister Naib Singh Saini ने मंगलवार को कहा कि देश के विभाजन में अपनी जान गवांने वाले जाने अनजान लोगों की स्मृति में राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस इस वर्ष 14 अगस्त को फरीदाबाद में मनाया जायेगा। Chief Minister Naib Singh Saini ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रदेशभर से समाज के सभी वर्गों के लोग भारी संख्या में भाग लेंगे।

Chief Minister Naib Singh Saini ने सड़क तंत्र सुदृढ़ीकरण को लेकर की बैठक

Chief Minister Naib Singh Saini ने कहा कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम से पूर्व, एक पखवाड़े तक प्रदेशभर में विभिन्न स्थानों पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन हरियाणा सरकार और पंचनद ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया जायेगा, जिसमें विभाजन की विभीषिका में जान गंवाने वाले पूर्वजों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जायेगी।

Chief Minister Naib Singh Saini ने आह्वान किया कि इस समारोह में लोग अपने पुत्र और पुत्रियों को अवश्य लेकर आयें, ताकि वे अपने पूर्वजों के बलिदानों के बारे में जानकारी हासिल करें और उनसे प्रेरणा ले सकें। उन्होंने पंचनद ट्रस्ट से भी आह्वान करते हुए कहा कि ट्रस्ट विभाजन की इस त्रासदी के गवाह रहे बुजुर्गों के संस्मरण को रिकॉर्ड कर उन्हें इतिहास के रूप में संजोये, ताकि हमारी युवा पीढ़ी जान सके कि विभाजन के समय किस प्रकार हमारे बुजुर्गों ने इस भंयकर त्रासदी को झेला जिसे सुनकर आज भी रूह कांप जाती है।

Chief Minister Naib Singh Saini ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के विभाजन को 20वीं शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी मानते हुये 15 अगस्त, 2021 को स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ करते हुए इस विभाजन में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की याद में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाने की घोषणा की थी। तब से हर वर्ष 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि 1947 में भारत की आजादी की प्रक्रिया चल रही थी, तो उस दिन देश का विभाजन भी किया गया था। इस तरह हमें आजादी की भारी कीमत चुकानी पड़ी। हमारा देश तो बंट ही गया, दोनों तरफ के करोड़ों लोग उजड़ गये और लाखों दंगों में मारे भी गये। माताओं-बहनों पर भारी अत्याचार किये गये।

आज भी उस मंजर को याद करके मानवता की रूह कांप जाती है। उन्होंने कहा कि उस रक्तपात में न जाने कितने बेकसूर लोग मारे गये। हमें उस त्रासदी के बारे में सोचकर इतनी पीड़ा हो रही है, तो सोचिए जिन लोगों ने उस त्रासदी को झेला है, उन पर क्या बीती होगी।

विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि देश के विभाजन विभीषिका में हमारे पूर्वजों ने ऐसी अनेक पीड़ायें सही, जिन्हें बयां नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि ये अत्यंत दुख का विषय है कि आजादी के बाद से लेकर 2014 तक किसी ने उनकी सुध नहीं ली, लेकिन मोदी ने विभाजन में अपनी जान गंवाने वाले उन लोगों की सुध ली और उनकी याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की घोषणा की। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2022 से प्रतिवर्ष विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है।

Chief Minister Naib Singh Saini यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रदेशभर से समाज के सभी वर्गों के लोग भारी संख्या में भाग लेंगे

महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा के 2.80 करोड़ लोगों के उज्जवल भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को फरीदाबाद में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस ऐतिहासिक होगा।

स्वामी धर्मदेव जी महाराज ने सुझाव दिया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रमों की जानकारी शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ रहे बच्चों तक पहुंचाई जाये, ताकि विद्यार्थी भी इतिहास के इस पहलू से वाकिफ हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!