चंडीगढ़: हरियाणा के Chief Minister Naib Singh Saini ने गुरुवार को सभी वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किया जाना चाहिए। यह यात्रा 11 जुलाई 2025 से प्रारंभ होगी, जिसमें लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लाकर पैदल अथवा वाहनों के माध्यम से अपने निवास स्थानों पर जलाभिषेक के लिए जायेंगे।
Chief Minister Naib Singh Saini ने की सुरेंद्र नागर से मुलाकात, प्रदेश की राजनीति और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा
यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं की भी भागीदारी रहेगी। कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किये गये हैं। कानून-व्यवस्था बनाये रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात को नियंत्रित करने के लिए ठोस योजना तैयार की गयी है।
राज्यभर में पुलिस बल को अलर्ट मोड में रखा गया है और सभी जिलों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। राज्य के सभी जिलों में पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गयी है। ग्यारह जुलाई से यात्रा समाप्ति तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि अधिकतम पुलिस बल उपलब्ध रह सके। सभी संवेदनशील स्थानों, नाकों और शिविर स्थलों पर वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में 24 घंटे गश्त सुनिश्चित की जायेगी।
श्रद्धालुओं के मार्गों पर महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। यात्रा मार्गों पर चलने वालों के लिए अलग लेन सुनिश्चित की गयी है और मुख्य सड़कों से दूर शिविर लगाने हेतु निर्देश जारी किये गये हैं। सभी होटलों और ढाबों को निर्देशित किया गया है कि वे खाने-पीने की वस्तुओं की सूची और दरें स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें, ताकि यात्रियों से कोई विवाद न हो।
यात्रा के दौरान एलपीजी सिलेंडर, धारदार हथियार, भाले आदि के उपयोग नही करने के लिये कांवड़ियों को परामर्श दिया जा रहा है। डीजे और तेज आवाज में संगीत बजाने पर भी शमन नियमों का पालन करने के निर्देश दिये गये हैं। दुकानदारों को निर्देश दिये गये हैं, कि वे 10 फुट से ऊंचे कांवड़ न बेचें ताकि बिजली की तारों से कोई दुर्घटना न हो।
Chief Minister Naib Singh Saini यह यात्रा 11 जुलाई 2025 से प्रारंभ होगी
पुलिस बल को निर्देशित किया गया है कि वे किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक अशांति या अफवाह की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करें। सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की गयी है, विशेषकर वे स्थान जो धार्मिक रूप से संवेदनशील हैं। संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और कांवड़ियों के भेष में कोई असामाजिक तत्व नहीं घुसे, इस बारे में पहचान कर तत्काल कार्रवाई करने बारे सभी पुलिस इकाइयों को निर्देशित किया गया है।

