गुरुग्राम। Chief Minister Naib Singh Saini :आपात काल के 50वें वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी आपातकाल की विभिषिका को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक के बाद एक कार्यक्रम कर रही है। 25 जून को प्रदेश भर में “आपातकाल काला अध्याय“ विषय पर प्रेस कांफ्रेंस कर चुकी हरियाणा भाजपा ने अब महिला मोर्चा को इस विषय पर महिला संसद कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है।
संविधान को तोड़ना कांग्रेस के डीएनए में शामिल : Chief Minister Naib Singh Saini
गुरुग्राम की गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में 28 जून को सुबह दस बजे महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मॉक पार्लियामेंट का आयोजन करेंगी।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने बताया कि यह संसद सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगी।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के मChief Minister Naib Singh Saini उपस्थित रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, प्रदेश महासचिव फणींद्र नाथ शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा सहित राज्य की अनेक महिला सांसद, विधानसभा सदस्य और अन्य गणमान्य भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा में लोकतंत्र के काले अध्याय आपातकाल के 50वें वर्ष में प्रदेश में मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रमके जरिए हरियाणा की महिलाओं और नई पीढ़ी को आपात काल की भयावहता बताई जाएगी।
सत्तारूढ़ पार्टी लोकतंत्र पर कुठाराघात की तत्कालीन कांग्रेस सरकार की असलियत को जनता के सामने लाएगी। भाजपा महिला मोर्चा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन कर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की लोकतंत्र विरोधी व दमनकारी छवि को जनता के बीच लेकर जाएगी।
Chief Minister Naib Singh Saini भाजपा सरकार ने संविधान का हमेशा सम्मान करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा कि भाजपा सरकार ने संविधान का हमेशा सम्मान करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है। भाजपा ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को कायम रखने तथा देश और समाज की समृद्धि के लिए संविधान में संशोधन किया है। मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम के जरिये लोकतंत्र की मजबूती और देश के उत्थान में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को रेखांकित किया जाएगा।

