अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

रेवाड़ी को मिला तोहफा,  पानी और सड़क परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपए की घोषणा – Chief Minister Naib Singh Saini

On: June 16, 2025 4:37 PM
Follow Us:
Chief Minister Naib Singh Saini
---Advertisement---

रेवाड़ी। हरियाणा के Chief Minister Naib Singh Saini ने रेवाड़ी जिले को विकास का एक बड़ा तोहफा देते हुए घोषणाओं का पिटारा खोल दिया है। मुख्यमंत्री ने पानी की आपूर्ति, सड़कों के नवीनीकरण और शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की।

Chief Minister Naib Singh Saini ने किया ऐलान, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरियाणा बनाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Chief Minister Naib Singh Saini ने बताया कि रेवाड़ी में पानी की आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए भगवानपुर में एक अतिरिक्त वाटर स्टोरेज टैंक का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 50 करोड़ 58 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी की समस्या को दूर करने के लिए विशेष ध्यान दिया गया है।

गांव डूंगरवास में पीने के पानी के लिए बूस्टिंग स्टेशन और नई पाइप लाइन बिछाने हेतु 7 करोड़ 20 लाख रुपये की घोषणा की गई है, वहीं गांव गोकुलपुर में वॉटर वर्क्स के निर्माण के लिए 5 करोड़ 6 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी शहर के विकास को लेकर भी बड़ी घोषणाएं कीं। शहर में एक बड़ी लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों और आमजन को अध्ययन की बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी।

Chief Minister Naib Singh Saini हरियाणा सरकार हरियाणा के संतुलित विकास के संकल्प को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है

इसके अतिरिक्त, रेवाड़ी की सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए लगभग 35 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है, जिससे शहर की आंतरिक और बाहरी कनेक्टिविटी में सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि हरियाणा सरकार हरियाणा के संतुलित विकास के संकल्प को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!