अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

विद्यार्थियों को मेवात छात्र प्रतिभा सम्मान योजना के रूप में दी जाएगी राशि: Chief Minister Naib Saini

On: June 16, 2025 1:19 PM
Follow Us:
Chief Minister Naib Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़- हरियाणा के Chief Minister Naib Saini ने शुक्रवार को कहा कि मेवात क्षेत्र में बच्चों के शिक्षा स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से अब 10वीं व 12वीं कक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सामान्य व अन्य वर्ग के विद्यार्थियों को 51 हजार रुपए प्रति छात्र तथा अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को एक लाख 11 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मुख्यमंत्री मेवात छात्र प्रतिभा सम्मान योजना के रूप में दिए जाएंगे।

Chief Minister Naib Saini के विधायकों ने राजस्थान की तर्ज पर मांगे 5-5 करोड़

Chief Minister Naib Saini ने आज मेवात विकास बोर्ड की 31वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मेवात क्षेत्र के विकास को लेकर अनेक कल्याणकारी योजनाओं पर मोहर लगाई। बैठक में पहुंचने पर मेवात विकास बोर्ड के चेयरमैन एवं गुरूग्राम मंडल आयुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्यों का स्वागत किया।

जिला प्रशासन की ओर से डीसी विश्राम मीणा ने बैठक में बिंदूवार एजेंडे रखते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष रिपोर्ट रखी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को मनाए जाने वाले ईद पर्व की सभी प्रदेशवासियों को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज मेवात क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ विकासात्मक स्वरूप में हर क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

Chief Minister Naib Saini मेवात क्षेत्र के विकास को लेकर अनेक कल्याणकारी योजनाओं पर मोहर लगाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नूंह जिला को आकांक्षी योजना में शामिल करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए केंद्रीय सहयोग देने की सार्थक पहल की। 2018 में आकांक्षी जिला कार्यक्रम की शुरूआत हुई थी जिसमें देश के 112 अपेक्षाकृत पिछड़े व दूरदराज के जिलों में नूंह को शामिल किया गया था, तब नूंह जिला 108वें स्थान पर था किंतु केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर मेवात क्षेत्र पर किए गए फोकस का परिणाम है कि आज के दिन नूंह जिला आकांक्षी जिलों में 20वें पायदान पर है जोकि क्षेत्र के विकासात्मक स्वरूप का साक्षात उदाहरण है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!