अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सिलचर-गुवाहाटी संपर्क के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर की योजना पर हो रहा काम: Chief Minister Himanta Biswa Sarma

On: June 7, 2025 3:03 PM
Follow Us:
Chief Minister Himanta Biswa Sarma
---Advertisement---

गुवाहाटी: असम के Chief Minister Himanta Biswa Sarma ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार सिलचर और गुवाहाटी के बीच संपर्क सुनिश्चित करने के लिए ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर के भूस्खलन-प्रवण 5 किलोमीटर हिस्से को बचाने के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर की योजना बना रही है।

Chief Minister Himanta Biswa Sarma ने गुवाहाटी में ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन की बॉक्सिंग अकादमी का उद्घाटन किया

श्रीभूमि जिले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री सरमा ने कहा कि महासड़क या ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर का काम अगले साल फरवरी-मार्च तक पूरा हो जाना चाहिए, लेकिन समस्या पांच किलोमीटर के हिस्से में है, जहां अक्सर भूस्खलन होता है।

Chief Minister Himanta Biswa Sarma ने कहा “महासड़क का काम लगभग पूरा हो चुका है, केवल पांच किलोमीटर का हिस्सा ही ऐसा है, जो बार-बार भूस्खलन से प्रभावित है। अब हम पांच किलोमीटर के हिस्से को कवर करने के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना बना रहे हैं, ताकि सड़क भूस्खलन से प्रभावित न हो।”

मुख्यमंत्री ने जिले में बाढ़ प्रभावित कई इलाकों और राहत शिविरों का दौरा किया, जहां सैकड़ों लोग बाढ़ के कारण शरण लिए हुए हैं।

Chief Minister Himanta Biswa Sarma  ने राहत शिविर में रह रहे लोगों से बातचीत की और शिविरों में दी जा रही सुविधाओं के बारे में उनकी प्रतिक्रिया ली

पंचग्राम में मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में रह रहे लोगों से बातचीत की और शिविरों में दी जा रही सुविधाओं के बारे में उनकी प्रतिक्रिया ली। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से प्रभावित लोगों से अनुरोध किया कि वे अपने बैंक खाते और अन्य जानकारी साझा करें ताकि सरकार जल्दी से जल्दी राहत वितरित कर सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!