अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chief Minister Bhajanlal Sharma के नेतृत्व में मेजर मिनरल ब्लॉक ऑक्शन में राजस्थान अव्वल

On: July 2, 2025 7:07 PM
Follow Us:
Chief Minister Bhajanlal Sharma
---Advertisement---

जयपुर,। Chief Minister Bhajanlal Sharma : राज्य के लेड जिंक, आयरन ओर, लाइमस्टोन, फ्लोराइट, कॉपर सहित मेजर मिनरल के 12 ब्लॉकों की ई-नीलामी की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।

प्रमुख सचिव खान, भूविज्ञान एवं पेट्रोलियम टी. रविकान्त ने बताया कि 12 ब्लॉक्स में से आयरन ओर के एक और लाइमस्टोन के तीन ब्लॉक कुल 4 ब्लॉकों की माइनिंग लीज के लिए और 8 ब्लॉकों की कंपोजिट लाइसेंस के लिए भारत सरकार के एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से ई नीलामी की जा रही है।

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी मुहिम को नई गति, Chief Minister Bhajanlal Sharma करेंगे विभिन्न जिलों में संबल पखवाड़े का निरीक्षण

गत वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक 34 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी कर राजस्थान समूचे देश में शीर्ष पर रहा हैं वहीं इस वर्ष भी मेजर मिनरल ब्लॉकों की सर्वाधिक नीलामी के लक्ष्य के साथ राजस्थान आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान मेजर मिनरल के ब्लॉक ऑक्शन में समूचे देश में अब्बल आ गया है।

वर्ष की पहली तिमाही में ही अब तक 8 मेजर मिनरल ब्लॉकों की सफल नीलामी की जा चुकी है। 2 जुलाई को एक ब्लॉक की नीलामी सहित 5 ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया जारी है। Chief Minister Bhajanlal Sharma समय समय पर आयोजित बैठकों में माइनिंग सेक्टर में राजस्थान को समूचे देश में अग्रणी प्रदेश बनाने पर जोर देते रहे हैं। इसी को देखते हुए नई खनिज नीति, एमसेण्ड नीति के साथ ही प्रक्रिया का सरलीकरण और खनिज खोज, खनन व ब्लॉक नीलामी पर जोर दिया जा रहा है।

Chief Minister Bhajanlal Sharma समय समय पर आयोजित बैठकों में माइनिंग सेक्टर में राजस्थान को समूचे देश में अग्रणी प्रदेश बनाने पर जोर देते रहे हैं

प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने बताया कि जैसलमेर के खाबिया और खाबिया ईस्ट व जैसलमेर ही पारेवर के लाइमस्टोन ब्लॉक और कोटपूतली-बेहरोड़ के बागावास के आयरन ओर के ब्लॉक का माइनिंग लीज के लिए ऑक्शन किया जा रहा है। जालौर के चटवाड़ा में खनिज फलोराइट, भीलवाड़ा के वेस्ट सामोदी में खनिज कॉपर-लेड-जिंक, बांसवाड़ा के गड़ारिया में खनिज मैंग्नींज, चौथ का बरवाड़ा सवाईमाधोपुर में खनिज लेड-जिंक, ब्यावर के शाहपुरा में खनिज कॉपर एसोसिएटेड़ गोल्ड, ब्यावर के ही कूर्तियान में खनिज कॉपर, भीलवाड़ा के कजलोड़िया सुल्तानगढ़ में खनिज आयरन ओर और राजसमन्द के मोजावतों का गुढ़ा में खनिज एमरेल्ड के ब्लॉक का कंपोजिट लाइसेंस के लिए ई-नीलामी की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!