नई दिल्ली/जयपुर। Chief Minister Bhajan Lal Sharma ने गुरूवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान शर्मा ने केन्द्रीय गृहमंत्री को आतंकवाद के विरुद्ध भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
Chief Minister Bhajan Lal Sharma ने नई दिल्ली स्थित राजस्थान हाउस के पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Chief Minister Bhajan Lal Sharma शर्मा ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री को राजस्थान में सहकारिता क्षेत्र की प्रगति एवं नवाचारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पैक्स के कंप्यूटराइजेशन, म्हारो खाता म्हारो बैंक, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना और सहकार से समृद्धि अभियान से जुड़े विषयों पर चर्चा की तथा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में राजस्थान में प्रस्तावित सहकार सम्मेलन के लिए शाह को सादर आमंत्रित किया।
साथ ही, मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सहकारिता मंत्री को सहकार से समृद्धि अभियान के तहत प्रारम्भ की गई 54 पहलों की सफल क्रियान्विती के लिए आभार व्यक्त किया।
Chief Minister Bhajan Lal Sharma ने केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से भी मुलाकात की
शर्मा ने केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से भी मुलाकात की। इस दौरान शर्मा ने राजस्थान में ड्रेनेज विकास, पेयजल उपलब्धता, मेट्रो विस्तार, सुगम परिवहन सुविधा तथा विभिन्न माध्यमों के जरिए विद्युत उत्पादन व आपूर्ति के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

