जैसलमेर। Chief Minister Bhajan Lal Sharma ने शुक्रवार को प्रदेशभर में 5 से 20 जून तक आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जैसलमेर में प्राचीन गडीसर झील का पूजन व गंगा आरती कर अभियान का विधिवत समापन किया।
Chief Minister Bhajan Lal Sharma की एक और भागीरथी पहल साबित होगा ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण-जन अभियान
Chief Minister Bhajan Lal Sharma ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजा अर्चना की और गडीसर झील का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान झील के तट पर बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने सामूहिक गंगा आरती में शामिल होकर जल संरक्षण की प्रतिबद्धता जताई।
उल्लेखनीय है कि जलस्रोतों को सहेजने एवं संवारने के उद्देश्य के साथ विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशमी के अनूठे संयोग के अवसर पर प्रदेशभर में ‘वन्दे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान की शुरूआत की गई थी। 5 जून से 20 जून तक इस अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों पर पूजन एवं साफ-सफाई, जल संचय संरचनाओं के निर्माण, पूर्ण कार्यों का अवलोकन-लोकार्पण एवं श्रमदान की गतिविधियां व्यापक स्तर पर संचालित की गई।
Chief Minister Bhajan Lal Sharma झील के तट पर बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने सामूहिक गंगा आरती में शामिल होकर जल संरक्षण की प्रतिबद्धता जताई
इसी तरह जनजागरूकता के लिए ग्राम सभाएं, प्रभात फेरी, कलश यात्रा एवं चौपाल भी आयोजित की गईं। इसके अलावा मीडिया कॉन्फ्रेंस एवं भ्रमण कार्यक्रम सेमिनार आयोजित किए गए।

