Chhattisgarh के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 10 माओवादी मारे गए हैं। इससे पहले आज ही नारायणपुर जिले में 16 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन माओवादियों ने बुधवार शाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।सभी 16 माओवादी निचले स्तर के कार्यकर्ता थे।
Chhattisgarh : बीजापुर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, जंगल से विस्फोटक बरामद; माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम
गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सुबह से ही रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षाबलों द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान चालाया जा रहा है।
Chhattisgarh 10 नक्सलियों के शव बरामद
थाना मैनपुर के जंगलों में नक्सिलियों की सूचाना के बाद सुरक्षाबलों ने साझा ऑपरेशन चलाया। जिसमें E30, STF और COBRA की टीम शामिल हैं। अब कर 10 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। जिसमें ऑटोमेटिक हथियार, गोला-बारूद, एके-47, इंसास, एसएलआर और बड़ी संख्या में विस्फोटक भी मिले हैं।

