अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chhattisgarh और झारखंड में इनामी 3 माओवादी ढेर, भारी बारिश के बीच हुई मुठभेड़

On: August 14, 2025 6:25 PM
Follow Us:
Chhattisgarh
---Advertisement---

नई दिल्ली। Chhattisgarh और झारखंड में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में इनामी तीन माओवादी मारे गए। कांकेर-बस्तर सीमा पर स्थित मंडा पहाड़ पर मुठभेड़ में मारे गए आरकेबी डिवीजन की सेंट्रल कमेटी के सचिव विजय रेड्डी पर 25 लाख व डिविजनल कमेटी मेंबर लोकेश सलामे पर 10 लाख, जबकि पश्चिम सिंहभूम में मारे गए माओवादी संगठन के एरिया कमांडर अरुण करकी पर दो लाख रुपये का इनाम था।

Chhattisgarh के बीजापुर में 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, मुठभेड़ में 1 माओवादी ढेर

 

Chhattisgarh भारी बारिश के बीच मुठभेड़ शुरू हुई

अरुण सुकमा का रहने वाला था। उसके शव के पास से एक एसएलआर भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार मंडा पहाड़ पर बुधवार दोपहर भारी बारिश के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।

शाम को फायरिंग रुकने के बाद दोनों माओवादियों के शव बरामद हुए। विजय रेड्डी फंडिंग के अलावा माओवादी रणनीतियां तैयार करता था। वहीं, लोकेश सलामे के आत्मसमर्पण के लिए दो साल से प्रयास किया जा रहा था।

अरुण स्वतंत्रता दिवस के मौके कुछ करने की खिराक में था
माओवादी अरुण स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी हिंसक घटना को अंजाम देने के फिराक में था। सूचना मिलने के बाद चाईबासा पुलिस ने कोबरा 209 बटालियन के साथ संयुक्त टीम का गठन कर छापेमारी अभियान शुरू किया। लगभग एक घंटे चली मुठभेड़ में अरुण करकी मारा गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!