अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chhattisgarh: बीजापुर में सुरक्षाबलों का ताबड़तोड़ एक्शन, 17 लाख के चार इनामी नक्सली ढेर

On: July 28, 2025 7:56 PM
Follow Us:
Chhattisgarh
---Advertisement---

नई दिल्ली। Chhattisgarh के बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सली सहित 17 लाख रुपये के इनामी चार चक्सलियों को ढेर किया है। शनिवार शाम से नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ चल रही थी। बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में बासागुड़ा और गंगलूर थाना के सरहदी जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया।

Chhattisgarh में कांग्रेस का चक्काजाम

क्या-क्या हुआ बरामद?
मुठभेड़ में दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के चार माओवादी मारे गए हैं, जिनमें तीन एसएम स्तर के और एक पार्टी सदस्य कमांडर शामिल है। मुठभेड़ स्थल से एक SLR, एक इंसास, एक 303 रायफल, एक 12 बोर बंदूक, BGL लॉन्चर, सिंगल शॉट हथियार सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

Chhattisgarh सूचना के आधार पर DRG बीजापुर की टीम द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया था

बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में माओवादी कैडर की गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना के आधार पर DRG बीजापुर की टीम द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया था।

मारे गए नक्सलियों की पहचान
हुंगा, एसएम, प्लाटून नंबर 1- शासन द्वारा 5 लाख का इनाम घोषित
लक्खे, एमएम, प्लाटून नंबर 30- शासन द्वारा 5 लाख का इनाम घोषित
भीमे, एसएम- शासन द्वारा 5 लाख का इनाम घोषित
निहाल उर्फ राहुल, पार्टी सदस्य- शासन द्वारा 2 लाख का इनाम घोषित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!