अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chhattisgarh में तेंदूपत्ता बोनस वितरण में करोड़ों रुपये के घोटाले में 11 आरोपी हुए गिरफ्तार

On: June 27, 2025 9:38 AM
Follow Us:
Chhattisgarh
---Advertisement---

सुकमा: Chhattisgarh ईओडब्ल्यू ने तेंदूपत्ता बोनस वितरण में करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में कार्रवाई करते हुए वन विभाग के अधिकारियों समेत कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला वर्ष 2021 एवं 2022 के तेंदूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक की राशि में हुए कथित घोटाले से जुड़ा है।

Chhattisgarh में सुरक्षा बलों ने 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज अपराध क्रमांक 26/2025 के अनुसार, तत्कालीन डीएफओ अशोक कुमार पटेल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अन्य वन अधिकारियों एवं प्राथमिक लघु वनोपज समितियों के प्रबंधकों और पोषक अधिकारियों के साथ मिलकर संग्राहकों को दी जाने वाली लगभग सात करोड़ रुपये की राशि में से एक बड़ा हिस्सा गबन किया।

जांच में दोषी पाए जाने पर जिन 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उनमें चार वनकर्मी शामिल हैं उप वन क्षेत्रपाल चैतूराम बघेल, देवनाथ भारद्वाज, पोड़ियामी इड़िमा (हिडमा), एवं वनरक्षक मनीष कुमार बारसे। साथ ही सात प्रबंधक सत्यनारायण उर्फ शत्रु, मोहम्मद शरीफ, सी.एच. रमना चिदूरी सुनील नुप्पो रवि कुमार गुप्ता, आयतू कोरसा और मनोज कवासी को भी गिरफ्तार किया गया है।

Chhattisgarh  मुख्य आरोपी तत्कालीन वनमंडलाधिकारी अशोक कुमार पटेल को 17 अप्रैल 2025 को ही गिरफ्तार किया जा चुका 

गौर तलब है कि मामले के मुख्य आरोपी तत्कालीन वनमंडलाधिकारी अशोक कुमार पटेल को 17 अप्रैल 2025 को ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार प्रकरण की जांच जारी है और अन्य लोगो की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply