अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chardham Yatra : यमुनोत्री धाम में चढ़ावा की बारिश, एक महीने में 23 लाख रुपये का दान

On: June 1, 2025 4:59 PM
Follow Us:
Chardham Yatra
---Advertisement---

Chardham Yatra : चारधाम यात्रा के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री में एक महीने में करीब 3.29 लाख श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के तप्त कुंड में स्नान किया और मां यमुना की पूजा अर्चना कर दर्शन किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दानपात्र और रसीद बुक के माध्यम से यमुनोत्री मंदिर समिति को लगभग 23 लाख रुपये का चढ़ावा दिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि यात्रा के बेहतर तरीके से संचालन के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है और मंदिर समिति की आय भी बढ़ी है।

Chardham Yatra : चारधाम यात्रा में गिरावट, पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी

हालांकि इस साल चारधाम यात्रा के पहले महीने में श्रद्धालुओं की संख्या पिछले साल की तुलना में कम रही, एसडीसी फाउंडेशन द्वारा किए गए विश्लेषण में यह सामने आया है। संस्था के अनुसार, इस वर्ष यात्रा के पहले महीने में कुल 17,17,619 तीर्थयात्री पहुंचे, जबकि 2024 में यही आंकड़ा 19,56,269 था। इस प्रकार, 2,38,650 की गिरावट आई, जो कि कुल यात्रियों की संख्या का लगभग 12 प्रतिशत है।

 

Chardham Yatra 2025 : ATC से मिली मंजूरी, हेली सेवा शुरू, सीएम ने की समीक्षा बैठक

Chardham Yatra : धामवार श्रद्धालु संख्या में गिरावट

तुलनात्मक आंकड़ों के अनुसार, इस साल विभिन्न धामों में भी श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखी गई। केदारनाथ में इस वर्ष 6,49,161 तीर्थयात्री पहुंचे, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 7,48,348 थी, जो 13 प्रतिशत की गिरावट दर्शाती है। बदरीनाथ में भी 2024 के 4,72,065 के मुकाबले इस वर्ष 4,57,409 श्रद्धालु पहुंचे, जो तीन प्रतिशत की कमी को दर्शाता है।

Chardham Yatra : यमुनोत्री और गंगोत्री में भारी गिरावट

यमुनोत्री में इस वर्ष 3,02,713 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 3,46,545 था, यानी 11 प्रतिशत की कमी आई। गंगोत्री में भी 2025 में 2,93,228 तीर्थयात्री पहुंचे, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 3,39,892 था, जो कि 14 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। इन आंकड़ों से यह साफ होता है कि कुछ धामों में यात्रा में गिरावट आई है, हालांकि यमुनोत्री में चढ़ावे की राशि में वृद्धि हुई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!