अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chardham Yatra : बदरीनाथ में खराब मौसम, तीर्थयात्रियों को ला रहा हेलिकॉप्टर देहरादून में कराना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

On: May 6, 2025 11:49 AM
Follow Us:
Chardham Yatra
---Advertisement---

Chardham Yatra :  बदरीनाथ से तीर्थयात्रियों को देहरादून ले जा रहे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सोमवार को अपराह्न करीब दो बजे पीपलकोटी से चमोली के बीच मौसम अचानक खराब हो गया। इसके चलते हेलिकॉप्टर को गोपेश्वर पुलिस मैदान में उतरने का प्रयास करना पड़ा।

Chardham Yatra : पुलिस मैदान में वाहन खड़े, खेल मैदान की ओर मोड़ा हेलिकॉप्टर

गोपेश्वर पुलिस मैदान में वाहन खड़े होने के कारण हेलिकॉप्टर को वहीं लैंड कराना संभव नहीं हो पाया। ऐसे में पायलट ने हेलिकॉप्टर को पास के खेल मैदान की ओर मोड़ दिया। हालांकि वहां भी मैदान का सुधारीकरण कार्य चल रहा था और बैडमिंटन इनडोर भवन का निर्माण कार्य भी जारी था, फिर भी पायलट ने सतर्कता के साथ मैदान के बीचोंबीच हेलिकॉप्टर को उतार दिया।

 

Chardham Yatra : हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश, जयकारों से गूंजे धाम – ये खास तस्वीरें देंगे अद्भुत अनुभव”

 

Chardham Yatra :  मौसम सामान्य होते ही हेलिकॉप्टर ने भरी उड़ान

हेलिकॉप्टर कुछ समय तक खेल मैदान में रुका रहा। जब मौसम सामान्य हुआ तो उसने पुनः उड़ान भरी और देहरादून के लिए रवाना हो गया। इस दौरान कोई हानि नहीं हुई और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित रही।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!