अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chardham Yatra 24 घंटे के लिए स्थगित, यमुनोत्री हाईवे पर भारी बारिश से कई स्थानों पर यातायात प्रभावित, श्रद्धालु फंसे

On: June 29, 2025 10:26 AM
Follow Us:
CHARDHAM YATRA NEWS
---Advertisement---

Chardham Yatra : यमुनोत्री धाम की ओर जाने वाली यात्रा के दौरान भारी बारिश के कारण जानकीचट्टी, फूलचट्टी, खरसाली, राना चट्टी, और स्याना चट्टी क्षेत्र में लगभग एक हजार से अधिक श्रद्धालु फंसे हुए हैं। इन क्षेत्रों में स्थित यात्री सुविधाएं प्रभावित हुई हैं और यातायात व्यवस्था भी ठप हो गई है।

Chardham Yatra News : चार धाम यात्रा पर रोक

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि भारी बारिश को देखते हुए चार धाम यात्रा को अगले 24 घंटों के लिए स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन और पुलिस को तीर्थयात्रियों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं, खासकर हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में।

Chardham Yatra News : सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों को गंगोत्री भेजा जा रहा है

दुबाटा बैंड पर तैनात एसआई विक्रम सिंह ने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, श्रद्धालुओं को क्षेत्र की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। कई श्रद्धालुओं को गंगोत्री की ओर भी भेजा जा रहा है, ताकि उनका यात्रा अनुभव सुरक्षित रहे।

Chardham Yatra News : यमुनोत्री धाम की यात्रा सामान्य हो रही है

 

चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह रावत के अनुसार, जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सामान्य स्थिति के कारण, पिछले दिन से यहां रुके श्रद्धालुओं को यमुनोत्री धाम की ओर जाने की अनुमति दी जा रही है। हालांकि, प्रशासन स्थिति की निगरानी रखे हुए है।

 

 

Uttarakhand News : सीएम धामी का बड़ा फैसला: गंगा और अन्य नदियों के किनारे से हटेगा अतिक्रमण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!