अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chardham Yatra 2025 : ATC से मिली मंजूरी, हेली सेवा शुरू, सीएम ने की समीक्षा बैठक

On: May 10, 2025 4:37 PM
Follow Us:
Chardham Yatra 2025
---Advertisement---

Chardham Yatra 2025 : एटीसी (केंद्रीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से दोबारा क्लियरेंस मिलने के बाद केदारनाथ की हेली सेवा पुनः सुचारू कर दी गई है। भारत-पाक तनाव के चलते एटीसी ने देशभर की हवाई सेवाओं की समीक्षा की और कुछ समय के लिए हेली सेवाओं को रोका गया था। क्लियरेंस न होने के कारण कुछ घंटों तक केदारनाथ यात्रा स्थगित रही, जो अब फिर से सामान्य रूप से संचालित हो रही है। डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने जानकारी दी कि केदारनाथ की हेली सेवा अब सामान्य रूप से चल रही है।

Chardham Yatra 2025 :  मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में केंद्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य स्तर की तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक में चारधाम यात्रा समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में राज्य के सभी उच्च अधिकारी और जिला अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में यात्रा और सुरक्षा तैयारियों की गहन समीक्षा करना था।

 

Chardham Yatra 2025 :  चारधाम हेली सेवाएं फिर से सुचारू

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की सीईओ सोनिका ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं अब फिर से सामान्य रूप से चल रही हैं। कुछ एनओसी और अनुमतियों से जुड़े कारणों से सेवाएं कुछ समय के लिए रोकी गई थीं। केदारनाथ के साथ-साथ अन्य धामों में भी हेली सेवाएं अब सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं, जिससे यात्रियों को राहत मिली है।

 

Uttarakhand CM Dhami ने बुलाई बैठक, लोगों की सुरक्षा के लिए अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Chardham Yatra 2025 : भारत-पाक तनाव के बीच साइबर सुरक्षा सतर्क

भारत-पाक तनाव अब चौथे दिन में पहुंच गया है और सरहद पर हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं। पाकिस्तान की तरफ से लगातार उकसावे की कोशिशें की जा रही हैं, जिनका भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने प्रभावी जवाब दिया है। देर रात पाकिस्तान ने 26 शहरों को निशाना बनाया, जिसके जवाब में भारत ने भी कार्रवाई की। इस बीच साइबर हमले की आशंका को देखते हुए एसटीएफ ने अपने साइबर कमांडो को सक्रिय कर विशेष टीम का गठन किया है। डीजीपी दीपम सेठ के निर्देश पर सतर्कता बरतते हुए प्रदेशवासियों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है, जिसमें ऑनलाइन गतिविधियों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!