अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chandra Gochar-महाशिवरात्रि के दिन चंद्रमा करेंगे बदला इन राशियों को मिलेंगे बेहद शुभ परिणाम

On: February 14, 2026 8:25 PM
Follow Us:
Chandra Gochar-
---Advertisement---

Chandra Gochar-नई दिल्ली। चंद्रमा एक राशि में मात्र ढाई दिन रहते हैं लेकिन इन ढाई दिनों में ही व्यक्ति के जीवन पर ये गहरा प्रभाव छोड़ सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन यानि 15 फरवरी को 12रू41 एएम पर चंद्रमा का गोचर शनि की राशि मकर में होगा। चंद्रमा के इस गोचर से राशिचक्र की 3 राशियों को लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

मेष राशि
चंद्रमा का गोचर आपके कर्म भाव में होगा। ऐसे में महाशिवरात्रि और इसके बाद का समय आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है। आपको करियर के क्षेत्र में आशातीत परिणाम मिलेंगे और मनचाही जगह पर नौकरी करने का मौका भी कुछ लोगों को मिल सकता है। आपके काम करने का तरीका उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेगा। भगवान शिव की कृपा से आपके अटके कार्य भी बन सकते हैं। विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे, एकाग्रता बढ़ सकती है।

तुला राशि
आपके चतुर्थ भाव में चंद्रमा का गोचर होना आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। माता-पिता के साथ आपके संबंधों में सुधार दिखेगा। अगर आप भूमि-भवन या वाहन खरीदना चाहते थे तो आपका ख्वाब पूरा हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को भी नौकरी मिलने की संभावना है। आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव आएंगे मानसिक रूप से आप खुद को सशक्त महसूस करेंगे। भगवान शिव की कृपा आपको प्राप्त होगी।

मकर राशि
चंद्रमा का गोचर आपके लग्न भाव में होने से आपको मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। घर में खुशियां आएंगी। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में भी आपको अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपकी योजनाएं सफल होंगी और कारोबारियों को लाभ भी इस दौरान मिल सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!