नई दिल्ली ( रमाकांत मुंडे के साथ गिरजा शंकर अग्रवाल की रिपोर्ट -) Casting Director Harry Verma ने दिल्ली में परिवार के साथ 10 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाया। चूँकि इस साल वे पहले से निर्धारित कार्यक्रम के कारण दिल्ली में थे। इसलिए परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में उनका जन्मदिन मनाया गया।
Harry Thakur बॉलीवुड कास्टिंग डायरेक्टर बतौर सिंगर फिल्मो मे कर रहें पर्दापण
यह उनके छोटे भाई योगेश वर्मा द्वारा आयोजित एक सरप्राइज बर्थडे पार्टी थी। इस अवसर पर विधायक गजेंद्र दराल, विनोद धायल, विक्रम दुहान, अनिल दराल, जी.डी. सैनी, दीपक सोनी विशेष रूप से हैरी को बधाई देने के लिए उपस्थित थे। हैरी ने इस अवसर पर कहा, “कई सालों बाद मैंने अपना जन्मदिन परिवार के साथ मनाया। मैं मुंबई में रहता हूँ ।
इसलिए हर साल सपनों के शहर में जन्मदिन मनाता था। लेकिन इस साल मुझे दिल्ली में कुछ काम था। इसलिए मैं यहाँ आया। मैं अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकता क्योंकि मैंने दिल्ली में परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। हर साल मैं अपने जन्मदिन पर अपनी माँ को याद करता था और इस साल मैं उनके साथ जन्मदिन मनाने के लिए भाग्यशाली हूँ।
दिल्ली में मेरे दोस्त भी बहुत खुश थे। क्योंकि यह हम सभी के लिए एक साथ आकर मेरा जन्मदिन मनाने जैसा था।” पिछले कई सालों से Casting Director Harry Verma अपना जन्मदिन मशहूर हस्तियों और दोस्तों के साथ मुंबई में मनाते आ रहे हैं। इस साल चूंकि वह मुंबई में नहीं थे। इसलिए कई अभिनेताओं ने उन्हें फोन किया और व्हाट्सएप पर संदेश भेजे।
Casting Director Harry Verma को बधाई देने वाले अभिनेताओं में निमय बाली, कन्नन अरुणाचलम, प्रतिमा कन्नन, आदि ईरानी, डॉन ईरानी, हैरी जोश, दिनेश मेहता, कीर्ति अदारकर, सनी चार्ल्स, अशोक शेखर, निखिल कामथ, ममता वर्मा, रोमा बाली, कैंडी बरार, स्मिता शेट्टी, नलिनी खत्री, माणिक सोनी, डी.एस. पहवा जी, अमित घनश्याम, लैंग्वेज टीचर प्रवीण चंद्रा और कई अन्य शामिल थे।
Casting Director Harry Verma ने इस अवसर पर कहा, “कई सालों बाद मैंने अपना जन्मदिन परिवार के साथ मनाया
केक काटकर जश्न मनाया गया और उसके बाद पुरानी से लेकर नई फिल्मों के बॉलीवुड गाने गाए गए, जिस से सभी पुरानी यादों में खो गए। दिल्ली में हैरी के दोस्त बहुत खुश थे क्योंकि उनका दोस्त कई सालों बाद जन्मदिन पर उनके साथ था। जब उनसे आगे का पूछा गया, तो हैरी ने कहा, “एक बड़ा प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है। मैं अभी इसके बारे में कुछ नहीं बता सकता, लेकिन सही समय पर ज़रूर बताऊंगा।

