अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

BYD का कमाल: 472.41km/h की टॉप-स्पीड से दौड़ी इलेक्ट्रिक कार; बनाया रिकॉर्ड

On: August 27, 2025 1:43 PM
Follow Us:
BYD
---Advertisement---

नई दिल्‍ली। हाल ही में BYD की YANGWANG ने जर्मनी के AYP ऑटोमोटिव टेस्टिंग पापेनबर्ग टेस्ट ट्रैक पर 472.41 किमी/घंटा की स्पीड का नया ग्लोबल इलेक्ट्रिक कार के टॉप-स्पीड का रिकॉर्ड बनाया है। इस टॉप स्पीड को YANGWANG U9 Track Edition सुपरकार ने हासिल की है, जो दुनिया की सबसे फास्ट ईलेक्ट्रिक कार बन गई है।

BYD Tang L: The Flagship Electric SUV Redefining Family Mobility

 

 

BYD  : परफॉर्मेंस रहा काफी शानदार

YANGWANG U9 Track Edition को उसी e4 प्लेटफॉर्म और DiSus-X कोर आर्किटेक्चर पर बनाया गया है, जिस पर चीन में बिक रही YANGWANG U9 बेस्ड है। इसके अलावा, समें दुनिया का पहला बड़े पैमाने पर उत्पादित 1200V अल्ट्रा-हाई-वोल्टेज वाहन प्लेटफॉर्म है, जिसे एक्सट्रीम स्थितियों के लिए अनुकूलित थर्मल-मैनेजमेंट सिस्टम के साथ जोड़ा गया है।

YANGWANG U9 ट्रैक एडिशन में e4 प्लेटफॉर्म दिया गया है, जो 30,000rpm हाई-परफॉर्मेंस मोटर्स वाला दुनिया का पहला क्वाड-मोटर सिस्टम है। यह सिस्टम प्रति मोटर 555kW की पावर जनरेट करता है, जिससे संयुक्त सिस्टम आउटपुट 3,000PS से ज्यादा हो जाता है। यह कार को 1,217PS प्रति टन का पावर-टू-वेट रेशियो देता है, जो ग्लोबल ऑटोमोटिव उद्योग में शीर्ष पर रखता है।

इसके अलावा, e4 प्लेटफॉर्म का क्वाड-मोटर इंडिपेंडेंट टॉर्क-वेक्टरिंग सिस्टम लगातार सड़क से मिलने वाली जानकारी पर नजर रखता है और प्रति सेकंड 100 से अधिक बार की अल्ट्रा-हाई फ्रीक्वेंसी पर प्रत्येक पहिये के टॉर्क को एडजस्ट करता है। इसकी वजह से यह हाई स्पीड पर भी बॉडी पोस्चर पर पूरा कंट्रोल बनाए रखता है, जिससे हिया फिसलने या ट्रैक्शन खोने का कोई मौका नहीं रहता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!